स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो अपने ग्राहकों के लिए Oppo reno 12 5g की सीरीज लॉन्च करने जा रहा है जिसमे दो फोन शामिल किए गए हैं। ये डिवाइस 12 जुलाई को भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाएंगे।

इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा?

दिनांक: 12 जुलाई, 2024

समय: दोपहर 12 बजे IST (भारतीय समय)

Oppo Reno 5G में AI LinkBoost से कम से कम देरी और बिना रुकावटों के साथ जल्दी फिर  नेटवर्क से जुड़ने में मदद करता है

Oppo Reno 12 5G: फीचर

इस सीरीज के दोनों फोन Reno 12 और Reno 12 Pro में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300-एनर्जी चिपसेट है। इसके अलावा प्रोसेसर में एआई क्लियर फेस, एआई राइटर, एआई रिकॉर्डिंग समरी और एआई इरेज़र 2.0 जैसे एआई फीचर्स भी होंगे।

डिस्प्ले की बात करें तो रेनो 12 सीरीज में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ लचीला AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें अल्ट्रा-स्मूथ विजुअल्स के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट और तेज रोशनी में भी बेहतरीन व्यूइंग के लिए 1200 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस और आंखों की सुरक्षा मिलती है।

Mobile में गिरने और टकराने से बचाव, धूलरोधी और जलरोधी क्षमता पर गहनता से काम किया है, तथा इस फोन में रक्षक के लिए कांच और धातु का उपयोग किया गया है।

Gorilla Glass

यह अडवान्स ग्लास मोबाइल गिरने और खरोंच के नुकसान को बेहतर तरीके से रोक सकता है।

Colors

Reno 12 5G को एस्ट्रो सिल्वर, मैट ब्राउन और सनसेट पीच रंग विकल्पों में पेश किया जाएगा, जबकि Reno 12 Pro 5G स्पेस ब्राउन, नेबुला सिल्वर और सनसेट गोल्ड रंगों में उपलब्ध होगा। 

Oppo Reno 12 5G Camera

Oppo Reno Pro 12 5G  Camera

 

बैटरी और कैमरा

इस सीरीज के दोनों फोन में 5000mAh की बैटरी है, जिसमें 80W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग मिलता है, जो 46 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।

कैमरा सिस्टम की बात करें तो इन फोन में शानदार फोटो और वीडियो के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर है।

Oppo Reno 12 5G में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और प्रो में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मिलता है।

फ्रंट और रियर कैमरे पर अविश्वसनीय रूप से प्राकृतिक 4K वीडियो कैप्चर कर सकते है।

Oppo Reno Pro 5G में वज़न 180g और मोटाई 7.45mm मिलता है। जबकि Oppo Reno 5G में वज़न 177g मोटाई 7.57mm मिलता है।

 

साथ में ये भी पढ़े = बजाजने लॉन्च की नई सीएनजी बाइक Bajaj Freedom 125