स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Moto G35 5G लॉन्च कर दिया है।
फोन में पावरफुल Unisoc T760 चिपसेट, 5000mAh की बैटरी, 50MP प्राइमरी कैमरा और Full HD+ डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिये गए है।
चलिए दोस्तों इस स्मार्टफोन के कीमत और फीचर के बारे में ज्यादा जानकारी देते है।

Moto G35 5G कैमरा
Moto G35 5G स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो शानदार क्वालिटी देता है। इसके अलावा, आप इस फोन से 4K वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।
मोटोरोला का यह किफायती फोन Magic Eraser, Photo Unblur और Magic Editor जैसे दमदार AI फीचर्स के साथ आता है।
ये भी पढ़े = विश्व की पहली इंसानों के लिए लॉन्च हुई वॉशिंग मशीन, 15 मिनट में शरीर साफ
Moto G35 5G कीमत
स्मार्टफोन के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसे भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। आप इस फोन को 16 दिसंबर से फ्लिपकार्ट और मोटोरोला इंडिया के आधिकारिक स्टोर से आसानी से खरीद सकते हैं। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन– Guava Red, Leaf Green और Midnight Black में खरीदा जा सकता है।

Moto G35 5G डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करे तो फोन 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है।
इस में 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है।
फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा दी गई है, साथ ही इसमें विजन बूस्टर और नाइट विजन का सपोर्ट भी मिलता है।
Moto G35 5G फीचर्स
इसमें कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल बैंड वाई-फाई, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.0, 4G VoLTE, यूएसबी टाइप-सी, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos और GPS जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसके अलावा फोन के बैक में प्रीमियम वीगन लेदर दिया गया है। फोन में IP52 रेटिंग और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
Moto G35 5G बैटरी
पावर बैकअप की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी के साथ 20W USB Type C वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Moto G35 5G परफॉरमेंस
इस फोन में 6nm पर आधारित Unisoc T760 SoC चिपसेट सपोर्ट मिलता है।
इसमें 4GB LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी के साथ 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
यह स्मार्टफोन Android 14 के साथ आता है। जिसके साथ कंपनी 2 साल के सिक्योरिटी अपडेट और 3 साल के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा करती है।
