Washing Machine For Human Cleaning। आमतौर पर आप सबने अब तक कपड़े धोने मशीनों को देखा होगा, लेकिन जापान की शॉवर हेड निर्माता कंपनी साइंस ने एक AI-संचालित ‘मानव वाशिंग मशीन’ पेश की है।

यह AI-संचालित सिस्टम 15 मिनट के भीतर लोगों को धोने और सुखाने और ताजगी प्रदान करने की प्रक्रिया को पूरा कर सकता है।

चलिए आपको ये मशीन के बारे में ज्यादा जानकरी देते है।

Washing Machine For Human Cleaning

किस तरह काम करेगी मशीन

अब यह समझते है कि आखिर ये मशीन काम कैसे करेगी। सबसे पहले इंसान को मशीन में बनाए गए पॉर्ड में बैठना हैं जो इसके बाद आधा गर्म पानी से भर जाएगा।

इसके बाद पानी के जेट्स से हवा से बनने वाले छोटे बुलबुले बनने शुरू होंगे, जो आपकी त्वचा के संपर्क में आते ही गंदगी और अशुद्धियों को बाहर निकाल देते हैं।

वहीं, मशीन एआई तकनीक का उपयोग करके जानकारी इकट्ठा करेगा और जेट के तापमान को शरीर के हिसाब से सुनिश्चित करेगा।

यह मशीन सिर्फ 15 मिनट में एक व्यक्ति को पूरी तरह साफ करने और सुखाने की क्षमता रखती है।

ये भी पढ़े = Hero Vida V2: इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 165 किमी रेंज और 90 km/h की टॉप स्पीड, जानें कीमत

Washing Machine For Human Cleaning

एक्सपो में हजारों लोग लेंगे मशीन का ट्रायल

इस मशीन का प्रयोग ओसाका स्थित शावरहेड निर्माता कंपनी ‘साइंस’ ने किया है।

जानकारी के मुताबिक, इस वॉशिंग मशीन को अप्रैल 2025 में शुरू होने वाले ओसाका कंसाई एक्सपो में प्रदर्शित किया जाएगा।

कंसाई एक्सपो में इस मशीन को 1000 से ज्यादा लोग इस मशीन को यूज करेंगे।

परीक्षण के बाद, मशीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जायेगा। जो इंसानों को नहाने और सफाई करने का आधुनिक समाधान प्रदान करेगा।

AI की मदद से काम करेगी मशीन

जापान के इंजीनियरों ने अनोखी इंसानों की धुलाई करने वाली मशीन बनाई है।

बताया जा रहा है कि यह बाथटब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) और अल्ट्रासोनिक टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसकी मदद से पहले लोगों के शरीर का विश्लेषण करेगी और फिर उनकी जरूरत के मुताबिक शरीर को साफ करेगी।

Washing Machine For Human Cleaning

1970 साल पुराने डिवाइस से मिली प्रेरणा

मानव धुलाई करने वाली इस मशीन का पहली बार निर्माण साल 1970 में हुआ था, जिसे उस समय सैन्यो इलेक्ट्रिक कंपनी (आज की पैनासोनिक होल्डिंग्स कॉर्पोरेशन) ने विकसित किया था।

उस समय में इस मशीन में माइक्रो-बबल्स और गर्म पानी का इस्तेमाल किया जाता था।

इस मशीन को कभी व्यावसायिक रूप से लॉन्च नहीं किया गया था, लेकिन वर्ल्ड एक्सपो में इसे लोगों काफी पसंद किया था।

ये भी पढ़े = Hero Vida V2: इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 165 किमी रेंज और 90 km/h की टॉप स्पीड, जानें कीमत