Kia Syros Launched In India: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Kia ने नई कॉम्पैक्ट एसयूवी सिरॉस को भारतीय बाजार में 19 दिसंबर को भारत में पेश किया है।

यह एक परफेक्ट फैमिली एसयूवी है, जो अपने शानदार डिजाइन, स्मार्ट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स और आरामदायक इंटीरियर के लिए जानी जाती है।

आइए कार के कीमत, फीचर और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के बारे में ज्यादा जानकारी देते है।

Kia Syros Launched In India

Kia Syros इंजन

किआ सिरॉस को भारत में दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।

इसका 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 118bhp की पावर और 172Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, 1.5-लीटर डीजल इंजन 114bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क पैदा करेगा।

इसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (MT), 7-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन (DCT) और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AT) ऑप्शन के साथ पेश किया जायेगा।

माइलेज की बात करें, तो यह इंजन और गियरबॉक्स के अनुसार 17.65 से 20.75 किमी/लीटर तक की फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करता है।

ये भी पढ़े = Lava Blaze Duo 5G: सस्ती कीमत में लॉन्च किया दो स्क्रीन वाला फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Kia Syros कीमत और बुकिंग 

किआ सिरॉस 6 वेरिएंट ऑप्शन में लाया गया है, जो HTK, HTK (O), HTK Plus, HTX, HTX Plus और HTX Plus (O) है।

कंपनी ने बताया कि सिरॉस की बुकिंग 3 जनवरी 2025 से शुरू होगी, जबकि इसकी डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू की जाएगी

भारतीय बाजार में सिरॉस को 8.5 लाख रुपये से लेकर 9 लाख रुपये तक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

Kia Syros Launched In India

Kia Syros इंटीरियर

किआ सिरॉस के इंटीरियर की बात करें तो इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपोर्ट के साथ डुअल 12.3-इंच टचस्क्रीन और ड्राइवर डिस्प्ले, 5-इंच की ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल स्क्रीन, पावर्ड ड्राइवर सीट और डबल डी-कट स्टीयरिंग व्हील मिलता है।

साथ ही, 8-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, ओवर-द-एयर अपडेट्स, डुअल-पैन पैनोरमिक सनरूफ, रिट्रैक्टेबल कप होल्डर, वायरलेस फोन चार्जर, AQI डिस्प्ले के साथ स्मार्ट एयर प्यूरीफायर, रियर एसी वेंट्स, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और आगे और पीछे USB C पोर्ट्स जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़े = सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं आंवला: जानिए इसके फायदे और सेवन का सही तरीका
Kia Syros SUV Car Launched In India

Kia Syros डिजाइन

किआ सिरॉस को विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में चलाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। किआ साइरोस का डिजाइन बॉक्सी स्टाइल में है, जो इसे एक मजबूत और आधुनिक लुक प्रदान करता है।

फ्रंट में ब्लैंक्ड-ऑफ टॉप-ग्रिल सेक्शन, ब्लैक क्लैडिंग और फॉक्स सिल्वर बैश प्लेट के साथ तीन वर्टिकल स्टैक्ड एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और वर्टिकल एलईडी डीआरएल दिए गए हैं।

रियर में एल-शेप्ड ब्रेक लाइट्स इसे और भी आकर्षक बनाती हैं। साइरोस की लंबाई 3,995 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी, ऊंचाई 1,665 मिमी और व्हीलबेस 2,550 मिमी है, जबकि इसका बूट स्पेस 465 लीटर है।

इसमें 17 इंच की क्रिस्टल कट अलॉय व्हील और स्टाइलिश फ्लश डोर हैंडल इसे आकर्षक लुक देते हैं। मल्टी-कलर एंबियंट लाइटिंग इंटीरियर को एक प्रीमियम और सुखद अनुभव प्रदान करती है।

Kia Syros सेफ्टी फीचर्स

किआ सिरॉस को कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक दिया गया है।

कार में SOS इमरजेंसी असिस्टेंस, रियल टाइम डायगोनोस्टिक और चोरी हुए वाहन को ट्रैक करने की सुविधा भी मिलती है।

इसमें 360 डिग्री कैमरा, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम के साथ स्मार्ट क्रूज कंट्रोल भी मिलता है।

ये भी पढ़े = Lava Blaze Duo 5G: सस्ती कीमत में लॉन्च किया दो स्क्रीन वाला फोन, जानें कीमत और फीचर्स