वर्तमान के समय में बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों की वजह से ज्यादातर लोग आज इलेक्ट्रिक वाहन चलाना पसंद करते है।

अब मार्केट में इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर और टू व्हीलर के बाद इलेक्ट्रिक साइकिल भी आने लगी है। ये इलेक्ट्रिक साइकिल आप ऑफ-रोड या ऑन-रोड दोनों सफर में आसानीसे चला सकते हो।

तो चलिये हम आपको 10,000 रुपये तक आने वाली इलेक्ट्रिक साइकिल के बारे में बताते हैं।

Voltebyk Maxx MTB

इस इलेक्ट्रिक साइकिल में हमें रोमांचक और आरामदायक राइडिंग का अनुभव मिलता है। यह साइकिल मजबूत बनावट और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए पहचाना जाता है।

बात करें फीचर्स की तो इस साइकिल में हमें दोनों टायर में डुअल डिस्क ब्रेक देखने को मिलता है। इस साइकिल में हमें गियर सिस्टम मिलता है। अपने इलाके और राइडिंग के मुताबिक गियर चुन सकते है।

इसमें आपको स्मूथ फ्रंट सस्पेंशन, बैक कैरिज फिट, हाई ग्रिप टायर और जंग-मुक्त डबल वॉल अलॉय दिए गए है। आप इस साइकिल को 6,990 रुपये की कीमत पर खरीद सकते है।

Hybrid 26T Carbon Steel

इस इलेक्ट्रिक साइकिल में हमें ब्लैक और वाइट दो कलर ऑप्शन भी देखने को मिलते है। साथ ही दोनों व्हील्स में हमें डिस्क ब्रेक देखने को मिलती है। इस साइकिल में 36V, 7.5 AH की बैटरी देखने को मिलती है।

इस साइकिल को आप एक बार चार्ज करने पर 35 किलोमीटर तक चला सकते है। इस साइकिल को नॉर्मल और बैटरी मोड दोनों के साथ चला सकते है। साथ इस साइकिल में 250W BLDC हब मोटर मिलता है।

इस साइकिल यह थ्रोट्टल, पेडल असिस्सटेंस और पेडल मोड के साथ आती है। इस साइकिल को 7,990 रुपये कीमत पर खरीद सकते है।

अगर आप भी एक इलेक्ट्रिक साइकिल खरीदना चाहते है। तो यह दोनों साइकिल आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है। इस दोनों साइकिल में हमें कई सारे लेटेस्ट और आधुनिक फीचर्स देखने मिलते है। यह दोनों साइकिल में आपको आरामदायक सवारी के साथ  बेहतरीन राइडिंग  एक्सपीरियंस मिलता है।

 

ये भी पढ़े = OnePlus Nord 4 5500mah की बैटरी और 100W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट