Bajaj Chetak 2025: बजाज ऑटो ने 20 दिसंबर को अपनी पॉपुलर चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की नई रेंज भारत में लॉन्च की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

नई बजाज चेतक 35 सीरीज में कई महत्वपूर्ण सुधार और नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे यह पहले के मुकाबले बेहतर रेंज प्रदान करता हैं।

आइए जानते हैं कि यह कितनी कीमत और किन फीचर्स के साथ लाया गया है।

Bajaj Chetak 35 Series Launched in India

Bajaj Chetak 35 Series बुकिंग

अब आप अपनी पसंदीदा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग ऑनलाइन या देशभर में 200 से ज्यादा डीलरशिप पर कर सकते हैं। सभी वेरिएंट की डिलीवरी जनवरी 2025 से शुरू हो जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bajaj Chetak 35 Series वारंटी

ई-स्कूटर पर आपको 3 साल या 50,000 किलोमीटर की वारंटी दी जाएगी, जो इसे और भी भरोसेमंद बनाती है।

ये भी पढ़े = Honor GT गेमिंग फोन चीन में लॉन्च, मिलेगा 16GB रैम, पावरफुल प्रोसेसर और 100W चार्जिंग, जानें कीमत

Bajaj Chetak 35 Series कीमत

इस सीरीज में कंपनी ने 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर उतारे हैं. इसमें Chetak 3501, 3502 और 3503 शामिल हैं.

नए चेतक 3503 की कीमत 1.20 लाख रुपये रखी गई है, जबकि 3502 की कीमत 1.27 लाख रुपये है। टॉप मॉडल, चेतक 3501 की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

Bajaj Chetak 35 Series Electric Scooter Launched

Bajaj Chetak 35 Series मोटर

नई चेतक 35 सीरीज में 4.2 kW (5.6 bhp) की पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो शानदार पावर आउटपुट देती है।

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 73 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंचने में सक्षम है।

इसके साथ ही, इसमें मोटर और कंट्रोलर के लिए नया कूलिंग लेआउट और सर्किट सुरक्षा के लिए नया iFuse (आईफ्यूज) फीचर भी शामिल किया गया है।

ये भी पढ़े = Kia Syros: भारत में पेश हुई नई कॉम्पैक्ट एसयूवी, मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ और धांसू सेफ्टी, जाने कीमत

Bajaj Chetak 35 Series बैटरी पैक

इसमें 3.5 kWh की बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज होने पर 153 किलोमीटर की दमदार रेंज प्रदान करती है।

यह 950-वाट चार्जर की मदद से 3 घंटे में 0-80% चार्ज हो जाती है। इसमें इको और स्पोर्ट्स मोड दोनों दिया गया है।

Bajaj Chetak 35 Series EV Scooter Storage

Bajaj Chetak 35 Series स्मार्ट फीचर्स

इसमें कलर्ड TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, म्यूजिक कंट्रोल, इंटीग्रेटेड मैप्स, कॉलिंग एंड नोटिफिकेशन्स, स्पीड एलर्ट जैसी एडवांस सुविधा भी दी गई है।

स्कूटर में मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा Geofencing की मदद से आप मोबाइल के जरिए स्कूटर पर आसानी से निगरानी रख सकते हैं।

Bajaj Chetak 35 Series डिज़ाइन

इसमें 35 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज भी दिया गया है, जिसमें आप हेलमेट और अन्य जरूरी सामान को रख सकते हैं।

25 मिमी लंबा फुटबोर्ड राइडर को अतिरिक्त जगह प्रदान करता है, जिससे लंबी राइड्स के दौरान अधिक आराम मिलता है।

तक 35 सीरीज़ में आकर्षक और उच्च गुणवत्ता वाले रंग विकल्प उपलब्ध हैं, जो इसे और भी प्रीमियम लुक देता है।

ये भी पढ़े = Kia Syros: भारत में पेश हुई नई कॉम्पैक्ट एसयूवी, मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ और धांसू सेफ्टी, जाने कीमत