किआ इंडिया अपनी पॉपुलर एमपीवी, Carnival का न्यू-जनरेशन मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी इसे 3 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करेगी।

कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू होने की तारीख का ऐलान कर दिया है। नई Kia Carnival MPV की प्री लॉन्च बुकिंग भारत में 16 सितंबर 2024 से शुरू करने वाली है।

चलिए आपको कार के कीमत और फीचर के बारे में ज्यादा जानकारी देते है।

Kia Carnival MPV

Kia Carnival इंजन

नई किआ कार्निवल में 2.2-लीटर डीज़ल इंजन दिया जाएगा, जो ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा।

यह इंजन 201bhp की पावर और 440Nm का टॉर्क जनरेट करेगा, जिससे यह इंजन लंबी दूरी पर बेहतर माइलेज और स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।

नई किआ कार्निवल एमपीवी को 7 सीटर, 9 सीटर और 11 सीटर विकल्पों में पेश किया जा सकता है।

ये भी पढ़े = 2024 Maruti Swift CNG भारत में 8.19 लाख रुपये में लॉन्च

Kia Carnival बुकिंग 

कंपनी कार लॉन्च से पहले ही नई किआ कार्निवल की प्री बुकिंग भारत में 16 सितंबर 2024 से शुरू करने वाली है। इस प्रीमियम कार को ग्राहक 2 लाख रुपये देकर बुक करा सकते हैं।

फिलहाल नई कार को देश में पूरी तरह आयात करके बेचा जाएगा।

New Kia Carnival MPV

Kia Carnival क़ीमत

कंपनी इसे 3 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करेगी। नई कार्निवल इंपोर्टेड होगी यानी भारतीय मार्केट में इसकी कीमत करीब 45 लाख से 50 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

लॉन्च के बाद, किआ कार्निवल का मुक़ाबला टोयोटा इनोवा हायक्रॉस और एमजी ग्लॉस्टर जैसी कार्स से होगा।

2024 New Kia Carnival MPV

Kia Carnival फ़ीचर्स

फीचर की बात करे तो इस कार में आपको ड्युअल इलेक्ट्रिक सनरूफ़, 12.3-इंच के दो बड़े डिस्प्ले इंफ़ोटेन्मेंट और इंस्ट्रूमेंट पैनल, 360-डिग्री कैमरा, सेफ्टी के लिए 8-एयरबैग, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड रियर डोर्स जैसे फीचर्स से लैस होगी।

इसके आलावा आपको मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, प्रीमियम म्युज़िक सिस्टम, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीटें, ADAS लेवल 2, डिजिटल रियर-व्यू मिरर, एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।

कार्निवल के अपडेटेड मॉडल में 2 या 3 रंगों के विकल्प दिए जाएंगे, इसमें सफेद और काला रंग शामिल होंगे।

Kia Carnival डिजाइन

अगर न्यू किआ कार्निवल के डिजाइन की बात है तो इसमें नई ग्रिल डिजाइन, एल-शेप्ड डीआरएल के साथ वर्टिकल स्टैक्ड एलईडी हेडलैंप और पीछे कनेक्टेड एलईडी टेललैंप देखने को मिलेंगे।

इसके अलावा, इसमें नए डिजाइन किए गए 19-इंच के अलॉय व्हील भी मिलेंगे।

इसके साथ ही, कार के साइड में क्रोम फिनिशिंग और स्लीक लाइनें इसे और भी प्रीमियम बनाती हैं।

कार का डिज़ाइन इसे हवा में बेहतरीन मूवमेंट की क्षमता प्रदान करता है, जो कि ईंधन की खपत को भी नियंत्रित करने में मदद करता है।

ये भी पढ़े = 2024 Maruti Swift CNG भारत में 8.19 लाख रुपये में लॉन्च