Xiaomi कंपनी अपने नए स्मार्टफोन मॉडल्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है, और अब 26 सितंबर को अपना नया Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro स्‍मार्टफोन्‍स को लॉन्च करने वाला है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

लॉन्च से पहले ही ई-कॉमर्स वेबसाइट पर गलती से इन फोन्स की कीमत और प्रमोशनल ऑफर की जानकारी पब्लिश हो गई थी।

इनसे पता चला है कि Xiaomi 14T Pro को 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में लाया जा सकता है।

आइये दोस्तों फ़ोन के कीमत, डिस्प्ले और प्रोसेसर के बारे में जानकारी देते है।

Xiaomi 14T and 14T Pro New Smartphone launch

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Xiaomi 14T और 14T Pro प्रोसेसर 

प्रोसेसर की बात करें तो  Xiaomi 14T में MediaTek Dimensity 8300 Ultra प्रोसेसर आ सकता है। जबकि Xiaomi 14T Pro में MediaTek Dimensity 9300-Ultra प्रोसेसर दिया जा सकता है।

कंपनी इसे एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 14 पर पेश कर सकती है।

Xiaomi 14T और 14T Pro कैमरा

इसके साथ ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिए जा सकते हैं।

फोन में 50MP का मेन कैमरा, 50MP लाइका टेलीफोटो लेंस और 12MP लाइका अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा देखने को मिलेगा।

सेल्फी के लिए इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्‍मीद है।

ये भी पढ़े = Tata Nexon CNG: 24km का माइलेज और 8.99 लाख कीमत के साथ हुई लॉन्च

Xiaomi 14T और 14T Pro कीमत

कंपनी ने अभी तक फ़ोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक रिपोर्ट्स के आधार पर Xiaomi 14T की कीमत लगभग 60 हजार रुपये के आसपास हो सकती है।

वहीं,  Xiaomi 14T Pro की कीमत 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए लगभग 75 हजार रुपये और 512GB स्टोरेज मॉडल के लिए लगभग 85 हजार रुपये होगी।

इसके साथ ही, लॉन्च के समय कंपनी कई प्रमोशनल ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट्स भी दे सकती है, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ मिल सके।

Xiaomi 14T और 14T Pro डिस्प्ले

डिस्प्ले की बात करे तो Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro में 6.67 इंच का AMOLED स्क्रीन देखने को मिलेगी।

वहीं फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस आपको देखने को मिलेगी।

अब तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार Xiaomi Shield Glass प्रोटेक्शन,  HDR10, HDR10+ और Dolby Vision जैसे ऑप्शन देखने को मिलेंगे।

Xiaomi 14T और 14T Pro डिजाइन

अगर डिजाइन की बात करें, तो दोनों फोन्स में फ्लैट डिस्प्ले के साथ पंच-होल डिज़ाइन दिया गया है, और फोन के ऊपर एक पतली स्पीकर ग्रिल मौजूद है।

बैक पैनल की बात करें तो इसमें ग्लास फिनिश दिया गया है। ऊपर की तरफ एक चौकोर कैमरा ब्रैकेट है, जिसमें तीन कैमरों के साथ एक फ्लैश लाइट भी मौजूद है।

कलर ऑप्शन की बात करें तो Xiaomi 14T Pro ग्रे, ब्लू और ब्लैक रंगों में उपलब्ध हो सकता है, जबकि Xiaomi 14T चार रंग विकल्पों में आ सकता है, जिनमें ग्रे, ब्लू, ब्लैक और ग्रीन शामिल हैं।

ये भी पढ़े = Tata Nexon CNG: 24km का माइलेज और 8.99 लाख कीमत के साथ हुई लॉन्च