Vivo ने भारतीय बाजार में अपने Y-सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन Vivo Y300 5G लॉन्च किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

नए स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा और Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है।

आइए आपको स्मार्टफोन के कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

Vivo Y300 5G Launched in India

Vivo Y300 5G डिस्प्ले

इस फोन में 6.67 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन शामिल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है और इसमें 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

ये भी पढ़े = Redmi A4 5G: 9 हजार से कम कीमत पर भारत में लॉन्च, सेल 27 नवंबर से शुरू, जानें डिटेल

Vivo Y300 5G कीमत

इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमे 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है।

यह फोन बिक्री के लिए 26 नवंबर से Vivo.com, Flipkart, Amazon और अन्य ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। 

इस फोन को HDFC या ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर आपको ₹1,000 का तुरंत डिस्काउंट मिलेगा।

Vivo Y300 5G Launched in India 2024

Vivo Y300 5G बैटरी

इस फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

फोन को धूल और पानी से सुरक्षित रखने के लिए ये IP64 रेटिंग से लैस है।

Vivo Y300 5G कैमरा

फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने ऑरा LED लाइट्स के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है।

इस फोन के रियर में f/1.79 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का मैन कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है।

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Vivo Y300 5G Launched

Vivo Y300 5G परफॉर्मेंस

बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस फ़ोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

यह स्मार्टफोन Android 14 आधारित Funtouch OS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

ये भी पढ़े = Mahindra XEV 9e और Mahindra BE 6e: 500KM की लंबी रेंज के साथ 26 नवंबर को लांच होगी

Vivo Y300 5G स्टोरेज 

इंडियन मार्केट में इस फोन पर 8GB RAM मिलती है। फोन में 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज मिलती है जिसे मेमोरी कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

यह फोन LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज टेक्नोलॉजी पर चलता है, जो तेज और स्मूद परफॉर्मेंस सुनिश्चित करती है।

https://youtu.be/dwfy2DFcbc4?si=FVg-Wv8AqKr5DqaO

Vivo Y300 5G अन्य फीचर्स

यह स्मार्टफोन फैंटम पर्पल, एमराल्ड ग्रीन और टाइटेनियम सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं।

ये भी पढ़े = Redmi A4 5G: 9 हजार से कम कीमत पर भारत में लॉन्च, सेल 27 नवंबर से शुरू, जानें डिटेल