Vivo ने एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से नया Vivo T4 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस स्मार्टफोन में आपको 12GB तक की रैम, 7300mAh की बड़ी बैटरी, 90W की फास्ट चार्जिंग, 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और शानदार क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले जैसी प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलते हैं।

आइए विस्तार से जानते हैं इस नए Vivo T4 5G स्मार्टफोन के सभी फीचर्स, डिज़ाइन, कीमत, परफॉर्मेंस और कैमरा क्वालिटी के बारे में।

Vivo T4 5G Smartphone Launched in India

डिस्प्ले

Vivo T4 5G में 6.77 इंच का फुल HD+ (1080 x 2392 पिक्सल) क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz का स्मूथ रिफ्रेश रेट सपोर्ट को करता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इसकी खास बात ये है कि इसकी लोकल पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है।

यह भी पढ़े = सिर्फ ₹1,999 में Redmi की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे!

कीमत और उपलब्धता

अगर कीमत की बात करें तो Vivo T4 5G को कंपनी ने तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जो इस तरह हैं:

8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत है ₹21,999

8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत है ₹23,999

12GB + 256GB वेरिएंट आपको ₹25,999 में मिलेगा

यानि यूज़र्स अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इन तीनों में से किसी भी वेरिएंट को चुन सकते हैं।

29 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Vivo T4 5G की बिक्री Flipkart, Amazon, और Vivo India की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी।

साथ ही, इस स्मार्टफोन पर आपको 2000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा, जो चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर उपलब्ध होगा।

Vivo T4 5G Smartphone Launched in India

बैटरी और चार्जिंग

Vivo T4 5G में 90W वायर्ड फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी के साथ 7,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो USB Type C रिवर्स और बाईपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार केवल 35 मिनट में यह फोन 0% से 80% तक चार्ज हो सकता है।

कैमरा फीचर्स

Vivo T4 5G डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। वहीं, शानदार सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo T4 5G में नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड, AI ब्यूटी मोड और स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं, जो आपको अलग-अलग लाइट कंडीशंस में बेहतरीन फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग का अनुभव देते हैं।

यह भी पढ़े = OMG! ये है 26 पहियों वाली दुनिया की सबसे लंबी कार, खासियत जानकर उड़ जाएंगे होश, जानिए इसकी पूरी कहानी

प्रोसेसर

Vivo T4 5G में ऑक्टा-कोर Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित है।

इस फोन में आपको 12GB तक की LPDDR4X रैम और 256GB तक की UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है।

2025 New Vivo T4 5G Smartphone Launched in India

डिज़ाइन

Vivo T4 5G का डिज़ाइन काफी स्लिक और मॉडर्न है। इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास बैक पैनल दिया गया है, जो हाथ में पकड़ने में बेहद प्रीमियम फील देता है।

फोन का वजन लगभग 190 ग्राम है, जो इसे एक लाइटवेट स्मार्टफोन बनाता है। पीछे की तरफ डुअल कैमरा मॉड्यूल है जो थोड़ा उभरा हुआ है लेकिन प्रीमियम लुक देता है।

Vivo T4 5G को दो खूबसूरत रंगों में लॉन्च किया गया है – Emerald Blaze और Phantom Grey

कनेक्टिविटी और ऑपरेटिंग सिस्टम

नेटवर्क: 5G/4G/3G/2G सपोर्ट

Wi-Fi: Dual Band Wi-Fi 5

Bluetooth: v5.3

USB पोर्ट: Type-C

ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15 (Funtouch OS 15 के साथ)

IP65 रेटिंग: डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए

फोन में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर सपोर्ट है जो सिक्योरिटी और यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाता है।

निष्कर्ष

Vivo T4 5G उन सभी यूज़र्स के लिए एक शानदार विकल्प है जो एक बजट में प्रीमियम स्मार्टफोन एक्सपीरियंस चाहते हैं। बड़ी बैटरी, हाई-एंड प्रोसेसर, शानदार कैमरा और AMOLED डिस्प्ले इसे एक ऑल-राउंडर बनाते हैं।

अगर आपका बजट ₹25,000 के अंदर है, तो यह फोन आप के लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है ।

यह भी पढ़े = भारतीय राइडर्स के लिए लॉन्च हुई Kawasaki की ये दमदार बाइक, जानिए कितनी है कीमत