SSC MTS Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और 10वीं पास हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है! Staff Selection Commission (SSC) ने वर्ष 2025 में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार (CBIC/CBN) के कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस लेख में परीक्षा की तारीख, सिलेक्शन प्रक्रिया, वेतन, आवेदन शुल्क और अन्य सभी जरूरी जानकारी विस्तार से दी गई है।

मुख्य जानकारियाँ – SSC MTS Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
भर्ती संगठनStaff Selection Commission (SSC)
पद का नामMulti Tasking Staff (Non-Technical) & Havaldar
कुल पद1075
वेतन₹18,000 से ₹22,000/- तक
शैक्षणिकता10th पास
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
नोटिफिकेशन जारी26 जून 2025
आवेदन की शुरुआत26 जून 2025
आवेदन की आखिरी तारीख24 जुलाई 2025
फीस भरने की आखिरी तारीख25 जुलाई 2025
परीक्षा की तारीख20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 तक
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीखसितंबर 2025

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ज्यादा जानकारी के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • General / OBC/EWS: ₹100/-
  • SC / ST/PwBD: कोई शुल्क नहीं

फीस का माध्यम: आप आवेदन शुल्क को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI और नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते है।

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम आयुष्य: 18 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य (मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए) : 25 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य (हवलदार पोस्ट के लिए): 27 वर्ष

आयु में छूट:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

SSC द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार SC, ST, OBC, और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

पदों की जानकारी (SSC MTS Eligibility & Vacancy)

पद का नामकुल पदयोग्यता
SSC मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)जारी की जाएगीभारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं परीक्षा पास की हो
SSC हवलदार (CBIC/CBN)1075 पदभारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं परीक्षा पास की हो

सुचना: ज्यादा जानकारी के लिए कृपया SSC MTS भर्ती परीक्षा 2025 की सुचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

SSC MTS शारीरिक मापदंड (केवल हवलदार पद के लिए)

1) चलने की परीक्षा (Walking Test)
  • पुरुष उम्मीदवारों को 1600 मीटर (यानि 1.6 किलोमीटर) की दूरी 15 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • महिला उम्मीदवारों को 1 किलोमीटर की दूरी 20 मिनट में पूरी करनी होगी।
2) साइक्लिंग टेस्ट (Cycling Test)
  • पुरुष उम्मीदवारों को 8 किलोमीटर साइकिल चलाकर 30 मिनट में पूरा करना होगा।
  • महिला उम्मीदवारों को 3 किलोमीटर की दूरी 25 मिनट में तय करनी होगी।
3) ऊंचाई और सीने की माप (Height & Chest Measurement)
  • पुरुष उम्मीदवार:
  • कम से कम ऊंचाई: 157.5 सेंटीमीटर
  • छाती: 76 से 81 सेंटीमीटर (कम से कम 5 सेमी का फुलाव जरुरी)
  • महिला उम्मीदवार:
  • कम से कम ऊंचाई: 152 सेंटीमीटर

हवलदार पद के लिए उम्मीदवारों को इन शारीरिक मापदंड को पूरा करना आवश्यक है।

वेतन (Salary)

पद का नामवेतन (प्रति महीना)
SSC MTS (मल्टी टास्किंग स्टाफ)₹18,000 से ₹22,000/- प्रति महीना
SSC हवलदार (CBIC/CBN)₹18,000 से ₹22,000/- प्रति महीना

अन्य भत्ते (Allowances):

  • महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य भत्ते SSC के नियम के अनुसार दिए जायेगे।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

1) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Computer Based Test – CBT)
2) लिखित परीक्षा (Descriptive Test)
3) कौशल परीक्षा (Skill Test)
4) दस्तावेज़ की जांच (Document Verification)
5) मेरिट लिस्ट के आधार पर सिलेक्शन (Final Selection)

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

Step 1: SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: ssc.gov.in

Step 2: वेबसाइट पर जाकर “Apply” पर क्लिक करें।

Step 3: Multi Tasking (Non-Technical) Staff Examination,2025” को सिलेक्ट करे।

Step 4: वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म मागी गई सभी जानकारी को भरे

Step 5: सभी जरुरी दस्तावेज़ को अपलोड करें

Step 6: ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करें

Step 7: उसका प्रिंटआउट निकाल लें और अपने पास सुरक्षित रखें – भविष्य में काम आ सकता है।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)

वेबसाइटलिंक
ऑनलाइन आवेदन करेंयहाँ क्लिक करें
रजिस्ट्रेशन करेंयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक सूचना PDFयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

Frequently Asked Questions (FAQs)

1) SSC MTS और हवलदार 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कब होगा?
उत्तर:
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 26 जून 2025 से होगी।

2) आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
उत्तर:
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 24 जुलाई 2025 है।

3) SSC MTS और हवलदार 2025 के लिए पात्रता क्या है?
उत्तर:
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना आवश्यक है।

4) इस भर्ती के लिए ज्यादा से ज्यादा आयु सीमा क्या है?
उत्तर:
ज्यादा से ज्यादा आयु सीमा 27 वर्ष है।