SPIPA Project Manager Recruitment 2025: सरदार पटेल लोक प्रशासन संस्थान (SPIPA), जो गुजरात सरकार का एक प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान है, इसने प्रशासनिक सुधार आयोग (ARC) शाखा के अंतर्गत प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर भर्ती के लिए एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यह एक संविदा आधारित पद है, जिसे 11 महीने की अवधि के लिए भरा जाएगा।

अगर आप प्रशासनिक सुधारों के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और सरकारी प्रशासन को बेहतर बनाने में योगदान देना चाहते हैं, तो यह अवसर आपके लिए खास हो सकता है। आइए इस पद के बारे में विस्तार से जानते हैं।

SPIPA Project Manager Recruitment 2025

🏢 SPIPA क्या है?

SPIPA एक स्वायत्त संस्था है, जो सिविल सेवकों को प्रशिक्षित करने, सार्वजनिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने और क्षमता निर्माण कार्यक्रम लागू करने का कार्य करती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस संस्था में प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में काम करने वाले उम्मीदवार को वरिष्ठ IAS अधिकारियों और राज्य के विभिन्न विभागों के साथ मिलकर कार्य करना होगा। इसका मकसद राज्य में मानव संसाधन और प्रशासनिक सुधार की महत्वपूर्ण पहलों को सफल बनाना है।

📌 मुख्य विशेषताएं – SPIPA Project Manager Recruitment 2025

विवरणजानकारी
🏛️ संस्थासरदार पटेल लोक प्रशासन संस्थान (SPIPA)
📌 पद का नामप्रोजेक्ट मैनेजर
🗂️ शाखाप्रशासनिक सुधार आयोग (Administrative Reforms Commission)
📝 आवेदन का माध्यमऑफ़लाइन (केवल डाक या कूरियर द्वारा)
📅 आवेदन की अंतिम तारीख6 जून 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक)
📍 स्थानइसरो के पास, सैटेलाइट रोड, अहमदाबाद – 380015
📄 पद की अवधि11 महीने
📬 लिफाफे पर उल्लेख करें“Application for the Post of Project Manager – SPIPA”
📄 आधिकारिक वेबसाइटwww.spipa.gujarat.gov.in

💼 शैक्षणिक योग्यता – SPIPA Project Manager Eligibility

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास MBA, PG डिप्लोमा, MPA, MSW या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (प्रथम श्रेणी) होनी चाहिए। अनुभव के अनुसार वेतन इस प्रकार है:

  • न्यूनतम 2 वर्ष के अनुभव वाले उम्मीदवारों को ₹60,000/- प्रति माह
  • 10 वर्ष के अनुभव वाले उम्मीदवारों को ₹80,000/- प्रति माह
  • Ph.D. या समकक्ष डिग्री के साथ 15 वर्ष का अनुभव रखने वालों को ₹1,00,000/- प्रति माह वेतन मिलेगा।

💡 नोट: ध्यान दें कि यह वेतन निश्चित CTC है, जिसमें कोई अतिरिक्त भत्ता शामिल नहीं होगा।

यह भी पढ़े = परीक्षा के बिना रेलवे में सीधी भर्ती 2025, जानिए आवेदन की अंतिम तारीख – 23 पदों पर भर्ती!

🧑 जॉब प्रोफाइल – SPIPA प्रोजेक्ट मैनेजर की भूमिका

📌 अगर आप इस भूमिका के लिए चुने जाते हैं, तो आपको कुछ खास और अहम जिम्मेदारियाँ निभानी होंगी।

🔹 HR ऑडिट और मैनपावर एनालिसिस: आपको यह देखना होगा कि विभागों कौन-कौन से काम ज़्यादा या कम हो रहे हैं और कहाँ सुधार की ज़रूरत है। इसके लिए मैनपावर मैपिंग और कार्यभार विश्लेषण जैसे टूल्स का इस्तेमाल करना होगा।

🔹 परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग सिस्टम बनाना: आपको एक ऐसा सिस्टम तैयार करना होगा जिससे यह पता चले कि कौन कितना और कैसा काम कर रहा है।

🔹 सीनियर अफसरों से संवाद: आपको वरिष्ठ अफसरों और विभाग प्रमुखों के साथ मिलकर यह समझना होगा कि किस विभाग को कितनी मैनपावर चाहिए और कैसे उसे बेहतर तरीके से उपयोग किया जा सकता है।

🔹 रिपोर्ट और पुनर्संरचना की योजना बनाना: विभाग के लक्ष्यों के मुताबिक आपको डिटेल रिपोर्ट तैयार करनी होगी और ज़रूरत हो तो यह सुझाव देना होगा कि संगठन में क्या बदलाव होने चाहिए।

🔹 डेटा डैशबोर्ड की निगरानी: आपको एक ऐसा डेटा डैशबोर्ड बनाना होगा जिससे प्रोजेक्ट की प्रगति पर नज़र रखी जा सके और अगर कहीं कोई रुकावट आए तो उसकी पहचान कर समय रहते समाधान निकाला जा सके।

SPIPA Project Manager Recruitment 2025

📌 आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीख

📍 आवेदन केवल ऑफलाइन मोड में डाक या कूरियर के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

📍 आवेदन की अंतिम तारीख 6 जून 2025, रात 11:59 बजे तक है।

📍 आवेदन के लिफाफे पर स्पष्ट रूप से “Application for the Post of Project Manager – SPIPA” लिखना अनिवार्य है।

📍 आवेदन के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र और यदि लागू हो तो कंप्यूटर साक्षरता के प्रमाण पत्र भी संलग्न करना आवश्यक है।

📍 अधूरी या देर से प्राप्त हुई आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

📍 अंतिम नियुक्ति सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के अधीन होगी।

🌟 SPIPA में जुड़ने के फायदे – प्रोजेक्ट मैनेजर पद के लाभ

1) यह पद आपको राज्य स्तर पर प्रशासनिक सुधारों का हिस्सा बनने का अवसर देता है।

2) आप वरिष्ठ IAS अधिकारियों के साथ सीधे काम करने का अवसर प्राप्त करें

3) नीति निर्माण और शासन के कार्यान्वयन का गहरा अनुभव प्राप्त करेंगे।

4) आप रणनीतिक मैनपावर योजना और सार्वजनिक व्यवस्थाओं के प्रबंधन में सीधे योगदान देंगे।

🔧 SPIPA में प्रोजेक्ट मैनेजर पद के लिए ज़रूरी कौशल

अगर आप SPIPA में प्रोजेक्ट मैनेजर बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके पास कुछ ज़रूरी योग्यताएँ और क्षमताएँ होनी चाहिए:

✅ लोक प्रशासन की अच्छी समझ – आपको सरकारी ढांचे और प्रक्रियाओं की मूल बातें समझनी चाहिए।

✅ राज्य HRMS प्रणाली का ज्ञान – राज्य की ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) से परिचित होना ज़रूरी है, ताकि कर्मचारियों से जुड़ी प्रक्रिया को बेहतर तरीके से संभाला जा सके।

✅ कई प्रोजेक्ट्स को एक साथ संभालने की क्षमता – आपको मल्टीटास्किंग में माहिर होना चाहिए और अलग-अलग विभागों या योजनाओं को प्रभावी रूप से मैनेज करने का अनुभव होना चाहिए।

✅ स्वतंत्र रूप से काम करने की आदत – बिना ज़्यादा निगरानी के भी आप आत्मनिर्भर होकर जिम्मेदारी से अपना काम पूरा कर सकें, ऐसी कार्यशैली आपके अंदर होनी चाहिए।

यदि आप प्रशासनिक सुधारों में गहरी रुचि रखते हैं और इस क्षेत्र में अपने ज्ञान और अनुभव का उपयोग कर सरकार के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो SPIPA में प्रोजेक्ट मैनेजर का यह पद आपके लिए एक शानदार अवसर है।

यह भी पढ़े = 21 से 30 साल के युवाओं के लिए बिना अनुभव के सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका – अभी करें आवेदन!