दोस्तों आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन और अन्य गैजेट्स के लिए एक भरोसेमंद और पोर्टेबल पावर बैंक की जरूरत हर किसी को महसूस होती है।
Stuffcool ने इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए एक अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट पावर बैंक डिजाइन किया है, जिसका साइज एक लिप बाम से भी छोटा है।
चलिए आपको पॉवरबैंक और कीमत के बारे में ज्यादा जानकारी देते है।

दोस्तों हम बात कर रहे हैं Stuffcool के Snap Lightning 5000mAh पॉवरबैंक के बारे में जिसे आप आसानी से पॉकेट में रख सकते हैं।
इस पावर बैंक का कम वजन और इजी-टू-कैरी डिजाइन इसे यात्रा और डेली लाइफ के लिए एक परफेक्ट गैजेट्स बनाता है।
इसे आप ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 2,399 रुपये है।
ये भी पढ़े = Vivo Y300 5G फोन भारत में लॉन्च, मिलेगा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जाने कीमत

इसकी लंबाई 77 मिमी, ऊंचाई 47 मिमी, और मोटाई 24 मिमी है, और इसका वजन लगभग 100 ग्राम है।
पॉवरबैंक को चार्ज करने के लिए इसमें USB टाइप-सी पोर्ट और दाईं ओर इसे ऑन और ऑफ करने के लिए एक बटन दिया गया है।
पावर बैंक में एक LED लाइट भी दिया गया है,जो आपको इसकी बैटरी की स्थिति की जानकारी देता है।
पावर बैंक के ऊपर की ओर एक लाइटनिंग कनेक्टर मौजूद है, जिस पर एक कैप है जिसे कनेक्टर को आईफोन से कनेक्ट करते समय हटाया जाता है।

हालांकि यह पावर बैंक किसी भी लाइटनिंग पोर्ट वाले डिवाइस को चार्ज कर सकता है, लेकिन यह आईफोन के साथ सबसे बेहतर काम करता है।
यह बिना किसी केबल के सीधे डिवाइस से कनेक्ट हो जाता है, और चार्जिंग के दौरान भी फोन को आराम से उपयोग कर सकते है।
इसमें वायरलेस चार्जिंग पावर बैंकों के मुकाबले एक बड़ा फायदा मिलता है, की यह बेहद 20W की स्पीड से चार्ज करता है।
पावर बैंक खुद 18W की स्पीड से USB Type C पोर्ट के माध्यम से चार्ज होता है और इसे पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग 90-100 मिनट का समय लगता है।
