SBI Clerk Recruitment 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आखिरकार अपनी जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स), जिसे आमतौर पर SBI क्लर्क 2025 के नाम से जाना जाता है, की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

अगर आप ग्रेजुएट हैं और बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है।

इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी – जैसे कितनी वैकेंसी हैं, कौन अप्लाई कर सकता है, एग्जाम पैटर्न, सैलरी और जरूरी आवेदन लिंक मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मुख्य जानकारी – SBI Clerk Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
भर्ती संस्थास्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI)
पद का नामJunior Associate
कुल पद5180
नौकरी का स्थानभारत के अलग – अलग राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में
आवेदन की तारीख06-08-2025 से 26-08-2025
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटbank.sbi

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत06 अगस्त 2025
आवेदन की आखिरी तारीख26 अगस्त 2025
प्रिलिमरी परीक्षासितंबर 2025
मुख्य परीक्षानवंबर 2025

पदों की जानकारी (Post Vacancy)

  • SBI क्लर्क भर्ती में उम्मीदवार केवल एक राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के लिए ही आवेदन कर सकते हैं।
  • राज्यवार और केटेगरी के पदों की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन (PDF) में दी गई है।

कुछ प्रमुख राज्यों में रिक्तियां इस प्रकार हैं –

  • गुजरात (गांधीनगर सर्कल) – 220 पद
  • महाराष्ट्र – 476 पद
  • उत्तर प्रदेश – 514 पद
  • तमिलनाडु – 380 पद

अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की पूरी लिस्ट के लिए आधिकारिक PDF जरूर देखें।

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम आयुष्य: 20 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 28

आयु में छूट (Age Relaxation)

केटेगरीआयु में छूट
OBC 3 वर्ष
SC/ST5 वर्ष
PwBD10-15 वर्ष

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • General/OBC/EWS: ₹750
  • SC/ST/PwBD: कोई आवेदन शुल्क नहीं

आवेदन शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा (Non-refundable)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।

अंतिम वर्ष/सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 31 दिसंबर 2025 तक अपनी ग्रेजुएट डिग्री का प्रमाण देना अनिवार्य होगा।

ड्यूल डिग्री या इंटीग्रेटेड डिग्री वाले उम्मीदवारों को भी यह निश्चित करना होगा कि उनकी डिग्री 31 दिसंबर 2025 या उससे पहले पूरी हो जाए।

स्थानीय भाषा का ज्ञान

  • उम्मीदवार को चुने गए राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में सक्षम होना चाहिए।
  • अगर उम्मीदवार के पास 10वीं या 12वीं में स्थानीय भाषा पढ़ने का प्रमाण नहीं है, तो उन्हें जॉइनिंग से पहले स्थानीय भाषा की परीक्षा पास करनी होगी।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

1) प्रिलिमरी परीक्षा (Preliminary Exam)
विषयप्रश्नों की संख्यामार्क्ससमय
English Language303020 मिनट
Numerical Ability353520 मिनट
Reasoning Ability353520 मिनट
कुल1001001 घंटा
2) मुख्य परीक्षा (Main Exam)
विषयप्रश्नों की संख्यामार्क्ससमय
General/Financial Awareness505035 मिनट
General English404035 मिनट
Quantitative Aptitude505045 मिनट
Reasoning & Computer Aptitude506045 मिनट
कुल1902002 घंटे 40 मिनट

वेतन (Salary)

  • बेसिक वेतन: ₹24,050 से ₹1,34,480 (इन्क्रीमेंट के अनुसार बढ़ता है)
  • शुरुआती बेसिक पे: ₹26,730 (ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए 2 एडवांस इन्क्रीमेंट के साथ)
  • कुल शुरुआती सैलरी: करीब ₹46,000 प्रति महीना (बड़े शहर में; पोस्टिंग के हिसाब से बदल सकती है)

मिलने वाले फायदे:

  • महंगाई भत्ता (DA)
  • घर का किराया भत्ता (HRA) या लीज़ पर घर की सुविधा
  • NPS के तहत पेंशन
  • मेडिकल सुविधा
  • PF
  • छुट्टियां और SBI के नियमों के मुताबिक अन्य लाभ

आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: bank.sbi

Step 2: यदि आप पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया हैं, तो नई रजिस्ट्रेशन करें।

Step 3: अपना ईमेल, मोबाइल नंबर और जरूरी पर्सनल डिटेल भरें।

Step 4: जरुरी डॉक्युमेंट को स्कैन करके अपलोड करे

Step 5: ऑनलाइन आवेदन शुल्क को जमा करे

Step 6: फॉर्म सबमिट करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल के रखे।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक सूचना PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटbank.sbi

SBI Junior Associate (Clerk) Recruitment – FAQ

1) क्या मैं एक से ज्यादा राज्य के लिए आवेदन कर सकता/सकती हूँ?
उत्तर:
नहीं, आप केवल एक राज्य/केंद्रशासित प्रदेश और एक भाषा के लिए ही आवेदन कर सकते हैं।

2) क्या स्थानीय भाषा की परीक्षा होगी?
उत्तर:
हाँ, यदि आपने 10वीं या 12वीं में स्थानीय भाषा पढ़ने का प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया है तो परीक्षा देनी होगी।

3) SBI क्लर्क का इन-हैंड वेतन कितना है?
उत्तर:
लगभग ₹46,000 प्रति महीना (मेट्रो शहरों में; पोस्टिंग के अनुसार बदल सकता है)।

4) क्या इंटरव्यू होगा?
उत्तर:
नहीं, सिलेक्शन केवल लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षा के आधार पर होगा।