Samsung, जो कि दुनिया की अग्रणी तकनीकी कंपनियों में से एक है, अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 FE को भारत में लॉन्च करने जा रहा है।
ये स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2200e प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।
Galaxy S24 FE स्मार्टफोन उन उपयोगकर्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है जो गेमिंग, फोटोग्राफी, और मल्टीटास्किंग के शौकीन हैं।
चलिए दोस्तों फ़ोन के कीमत, बैटरी और डिस्प्ले के बारे में ज्यादा जानकारी देते है।

Samsung Galaxy S24 FE कैमरा और बैटरी
फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इस फोन में 50MP का मेन कैमरा, 8MP का टेलीफोटो कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलता है।
वहीं कंपनी ने वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा दिया है। फ़ोन में सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Samsung Galaxy S24 FE में 4700mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन तक निरंतर उपयोग के बावजूद लंबी बैटरी लाइफ प्रदान करती है।
इसमें 25W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी गई है, और यह फोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी आता है।
ये भी पढ़े = Great Indian Festival Sale: 15,000 रुपये से कम कीमत में ख़रीदे प्रीमियम स्मार्टवॉच
Samsung Galaxy S24 FE कीमत
यह स्मार्टफोन भारत में 3 अक्टुबर से उपलब्ध होगा।
कंपनी ने इस फोन को 8GB RAM और दो स्टोरेज वेरिएंट्स 128GB और 256GB में लॉन्च किया है।
सैमसंग ने भारतीय बाजार में इसकी कीमतों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कुछ रिपोर्ट के अनुसार 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रूपये और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 65,999 रूपये से शुरू होने की उम्मीद है।
कंपनी ने इस फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है – ब्लू, ग्रेफाइट और मिंट।

Samsung Galaxy S24 FE डिस्प्ले
स्मार्टफोन में 6.7 इंच का डायनामिक AMOLED HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus+ दिया गया है, जो इसे खरोंचों और गिरने से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।
यह 5G, LTE, वाई -फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3 और USB टाइप – C पोर्ट कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आता है।
Samsung Galaxy S24 FE प्रोसेसर
स्मार्टफोन में Exynos 2400e SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
हैंडसेट में 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है. फोन Android 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है।
सैमसंग गैलेक्सी S24FE में GalaxyAI दिया गया है. इसमें सर्किल तो सर्च, लाइव ट्रांसलेट, पोर्टेरेट स्टूडियो, एडिट सजेशन, नोट असिस्टेंट, इंटरप्रेटर मोड और बहुत कुछ शामिल है।
