दोस्तों अगर आप 15 से 20 हजार रुपये के सेगमेंट में कोई दमदार स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सैमसंग ने भारत में एक नया 5जी स्‍मार्टफोन Samsung Galaxy A16 5G लॉन्‍च किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इसमें आपको फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले, 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा, 5 हजार एमएएच बैटरी और 6 साल के ओएस अपग्रेड्स के साथ आता है।

आइए, इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy A16 5g

Samsung Galaxy A16 5G डिस्‍प्‍ले और स्‍टोरेज

Samsung Galaxy A16 5G में 6.7 इंच का FHD+ सुपर एमोलेड डिस्‍प्‍ले मिलती है, जो 90 हर्टज के रिफ्रेश रेट और 1080 X 2340 पिक्सल रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

स्मार्टफोन में 8GB तक की रैम और 128 व 256 जीबी स्‍टोरेज मिलता है। आप इसकी स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 1.5 TB तक बढ़ा सकते हैं।

ये भी पढ़े = भारत में पेश हुआ Redmi A4 5G बजट स्मार्टफोन, कीमत होगी 10 हजार रुपये से भी कम

Samsung Galaxy A16 5G बैटरी

स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 25W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
स्मार्टफोन One UI 6.0 बेस्ड एंड्रॉइड 14 पर चलता है। इसमें 6 ऑपरेटिंग सिस्टम और 6 साल के सिक्युरिटी अपडेट दिया गया है.

Samsung Galaxy A16 5G वेरिएंट और कीमत

सैमसंग ने Galaxy A16 5G को दो वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा है। सैमसंग Galaxy A16 5G के बेस वेरिएंट 8GB+128GB की कीमत 18,999 रुपये है।

जबकि इसके दूसरे वेरिएंट 8GB+256GB की कीमत 21,999 रुपये है।

एसबीआई और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 1,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।

दोस्तों आप इसे खरीदना चाहते हैं तो ये स्मार्टफोन ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर 18 अक्टूबर से ही बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।

Samsung Galaxy A16 5g New Smartphone

Samsung Galaxy A16 5G कैमरा और प्रोसेसर

Samsung Galaxy A16 के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें जिसमें 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा, 5MP का अल्‍ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है।

फ्रंट में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्‍सल का कैमरा मिलता है।

बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें Octa Core MediaTek Dimensity 6300 6nm SoC प्रोसेसर दिया गया है।

Samsung Galaxy A16 5G फीचर्स

स्मार्टफोन डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, NFC और IP54 की रेटिंग के साथ आता है।

फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन को ब्‍लू, ब्‍लैक, गोल्‍ड और लाइट ग्रीन कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है।

ये भी पढ़े = भारत में पेश हुआ Redmi A4 5G बजट स्मार्टफोन, कीमत होगी 10 हजार रुपये से भी कम