आज के समय में जब बाजार में मिलने वाले खाने-पीने की चीज़ों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं, तब कुछ ऐसे लोग भी हैं जो पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ लोगों को शुद्ध और सेहतमंद खाद्य उत्पाद देने का वादा करते हैं।
ऐसे ही एक प्रेरणादायक नाम हैं Manishkumar Babulal Vaddoriya, जो Sahaj Oil के संस्थापक हैं। यहाँ तक पहुँचने के लिए मनीषभाई को भी कई चुनौतियों और संघर्षों से गुजरना पड़ा, जिनके बारे में जानना बेहद ज़रूरी है।

Manishbhai Vaddoriya का शुरुआती जीवन
मनीषकुमार वड्डोरिया का जन्म गुजरात राज्य के गिर सोमनाथ जिले के इटवाया गाँव में हुआ था। मनीषकुमार बाबूलाल वड्डोरिया एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। वर्तमान में उनकी उम्र लगभग 40 वर्ष है।
मनीषभाई ने प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा ईटावाया गाँव में पूरी की थी। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने इसी क्षेत्र में स्थित एक कॉलेज में आगे की पढ़ाई शुरू की।
उनके पिता एक किसान हैं, जिनके पास लगभग 10 बीघा कृषि भूमि है। मनीषभाई तीन भाइयों में से एक हैं और बचपन से ही उन्होंने ग्रामीण परिवेश में मेहनत और सादगी भरा जीवन जिया है, जिसने उन्हें आगे चलकर एक सफल उद्यमी बनने की प्रेरणा दी।
Manishkumar Vaddoriya को प्रेरणा किससे मिली
मनीषकुमार वड्डोरिया ने लोगो के जीवन की कठिनाइयों और खाने-पीने की चीजों में मिलावट की वास्तविकता को नजदीक से देखा था।
इससे उन्होंने महसूस किया कि शुद्ध और प्राकृतिक खाद्य तेलों की बाजार में भारी कमी है। इसी सोच के साथ उन्होंने ठान लिया कि वे कुछ ऐसा करेंगे जो न केवल एक सफल व्यवसाय बने, बल्कि समाज के लिए भी उपयोगी सिद्ध हो।

Sahaj Oil की शुरुआत
Sahaj Oil की स्थापना अक्टूबर 2020 में मनीषकुमार बाबूलाल वड्डोरिया द्वारा की गई थी। शुरुआत में इस ब्रांड ने अत्यंत सीमित संसाधनों के साथ काम शुरू किया था — पहले दिन का उत्पादन मात्र 17 डिब्बों का था। लेकिन गुणवत्ता, शुद्धता और ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता ने धीरे-धीरे इस ब्रांड को लोकप्रिय बनाना शुरू किया।
2021 में कंपनी ने कुल 300 डिब्बों की बिक्री की। अगले वर्ष, यानी 2022 में यह संख्या बढ़कर 2,300 डिब्बे हो गई। यह स्पष्ट संकेत था कि ग्राहक सहज ऑयल पर भरोसा करने लगे थे। 2023 में बिक्री ने नया मुकाम छूते हुए 17,000 डिब्बों का आंकड़ा पार कर लिया।
लेकिन सबसे बड़ी छलांग 2024 में देखने को मिली, जब सहज ऑयल ने 1,00,000 से अधिक डिब्बों की रिकॉर्डतोड़ बिक्री की। यह न केवल कंपनी की मेहनत और रणनीति का परिणाम था, बल्कि लोगो के बीच तेजी से बढ़ते विश्वास का प्रमाण भी था।
आज, Sahaj Oil की उत्पादन क्षमता में जहाँ पहले एक दिन में कुछ ही डिब्बे बनते थे, वहीं अब 24 घंटे के भीतर 1,300 से अधिक डिब्बों का उत्पादन किया जा रहा है।
यह भी पढ़े = फ्री बिजली + कमाई का मौका! जानें Solar Rooftop Subsidy योजना 2025 की पूरी जानकारी
Sahaj मूंगफली तेल की डिलीवरी
सहज मूंगफली तेल 1 लीटर, 5 लीटर और 15 लीटर की सुविधाजनक पैकिंग में उपलब्ध है, जिसे किसी थर्ड पार्टी डिस्ट्रीब्यूटर की मदद लिए बिना सीधे प्रोडक्शन यूनिट से ग्राहकों तक पहुंचाया जाता है।
इस ब्रांड की खासियत यह है कि यह फ्री होम डिलीवरी और कैश ऑन डिलीवरी (COD) जैसी सुविधाएं भी प्रदान करता है, जिससे ग्राहकों को किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ता।
Sahaj Oil कंपनी
सहज मूंगफली तेल की सबसे बड़ी ताक़त उसका शुद्धता के प्रति अटूट विश्वास है। कंपनी ने यह स्पष्ट वादा किया है कि यदि उनके तेल में कोई मिलावट या केमिकल पाया गया, तो वे ग्राहक को 1 करोड़ रुपये तक की भरपाई करने को तैयार हैं।
आज की तारीख में देशभर के 2,00,000 से अधिक परिवार Sahaj Oil से जुड़े हुए हैं और इस शुद्ध, देसी और भरोसेमंद तेल का उपयोग कर रहे हैं।
आज Sahaj Oil कंपनी में 300 से भी ज्यादा लोग अलग-अलग विभागों में मेहनत और लगन से काम कर रहे हैं। इनमें उत्पादन (Production), पैकिंग (Packaging) और डिलीवरी (Delivery) जैसे मुख्य विभाग शामिल हैं, जहाँ हर कोई अपने हिस्से की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभा रहा है। यही टीम वर्क सहज ऑयल की सफलता की असली ताकत है।

Sahaj Oil की एडवरटाइजिंग
सहज ऑयल की मार्केटिंग रणनीति में परंपरा और मनोरंजन का अनूठा मेल देखने को मिलता है। कंपनी के संस्थापक मनीषभाई वड्डोरिया खुद ट्रेडिशनल गुजराती ड्रेस पहनकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे Instagram, Facebook और YouTube पर प्रोडक्ट की फनी और दिलचस्प वीडियो बनाते हैं।
इन वीडियो में वे पारंपरिक अंदाज़, स्थानीय बोली और हास्य का उपयोग करते हैं, जिससे दर्शकों के बीच सहज ऑयल की पहचान मज़बूत बनती है।
सहज तेल और इसके उत्पादों के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया https://sahajoil.com/ पर जाएं।
यह भी पढ़े = Shubh Journey(Sanjay Kumar Swami) के परिवार, यात्रा, सब्सक्राइबर और कमाई से जुड़ी रोचक बातें !
