दोस्तो यदि आप एक ऐसी बाइक खरीद ना चाहते हो जो अपनी शानदार डिजाइन, पावरफुल इंजन और आरामदायक राइडिंग अनुभव के लिए जानी जाती हो।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आज हम आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आए हैं, दरअसल आज हम आपको Royal Enfield कंपनी की सबसे पावरफुल 650cc सेगमेंट वाली बाइक के बारे में बताने वाले हैं।

हम बात कर रहे हैं Royal Enfield की सबसे भयंकर बाइक Shotgun 650 के बारे में जो एक शानदार बाइक है।

चलिए इसके कीमत और फीचर बारे में आज हम आपको विस्तार से बताते हैं।

Royal Enfield Shotgun 650

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Royal Enfield Shotgun 650 दमदार इंजन

अब बात अगर इस बाइक में मिलने वाले दमदार इंजन की करें तो आपको बता दे की Shotgun 650 में कंपनी ने 648cc का पावरफुल इंजन का उपयोग किया है। यह दमदार इंजन 47bhp @7250 RPM की मैक्सिमम पावर और 52 Nm @5650 rpm तक का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

ऑयल-कूल्ड इंजन को स्लिपर क्लच के साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

बाइक की टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं इसमें 22 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज भी देखने को मिल जाती है।

Royal Enfield Shotgun 650 की डिजाइन क्लासिक रॉयल एनफील्ड बाइक से प्रेरित है। इसका रेट्रो स्टाइल, क्रोम फिनिश और राउंड हेडलाइट इसे एक आकर्षक और अनूठा लुक देते हैं।

Royal Enfield Shotgun 650

Royal Enfield Shotgun 650 की कीमत

अब बात अगर कीमत की करें तो Royal Enfield की ये बाइक 3 वेरिएंट में देखने को मिलती है। कस्टम शेड, कस्टम प्रो और कस्टम स्पेशल.

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 के इसके वेरिएंट – शॉटगन 650 कस्टम शेड की कीमत 3,59,430 रुपये से शुरू होती है।

अन्य वेरिएंट – शॉटगन 650 कस्टम प्रो और शॉटगन 650 कस्टम स्पेशल की कीमत 3,70,138 रुपये और 3,73,000 रुपये है। ( एक्स-शोरूम कीमत )

इस बाइक में मॉडल के हिसाब से 4 कलर ऑप्शन मिलते है जैसे की –

कस्टम शेड में – शीट मेटल ग्रे

कस्टम प्रो में – ग्रीन ड्रिल, प्लाज़्मा ब्लू

कस्टम स्पेशल में – स्टेंसिल सफ़ेद

Royal Enfield Shotgun 650

Royal Enfield Shotgun 650 के फिचर्स

दोस्तों हम बात अगर इस पावरफुल बाइक में मिलने वाले फीचर्स की करें तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ट्यूबलेस टायर, LED हेडलाइट और टेललाइट, USB चार्जिंग पोर्ट, सिंगल कंफर्टेबल सीट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे कई एडवांस्ड फीचर्स दिए हैं।

इसके ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो शॉटगन 650 में दोनों तरफ एलॉय व्हील हैं, ब्रेकिंग के लिए आगे की तरफ 320mm डिस्क और पीछे की तरफ 300mm डिस्क है। डुअल-चैनल ABS स्टैण्डर्ड के तौर पर आता है।

Royal Enfield Shotgun 650 में आगे की तरफ 120 मिमी और पीछे की तरफ 90 मिमी का सस्पेंशन ट्रैवल है। इसके अलावा, इसमें 13.8 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक है और इसका कर्ब वेट 240 किलोग्राम है।

ये फीचर्स बाइक को एक आधुनिक और सुरक्षित राइडिंग अनुभव प्रदान करते हैं।

Royal Enfield Shotgun 650 डिजाइन

शॉटगन 650 में एक आरामदायक सवारी अनुभव के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी सीट चौड़ी और सॉफ्ट होती है।

Royal Enfield Shotgun 650 का हैंडलबार भी काफ़ी आरामदायक और राइडिंग पोजीशन भी काफी अच्छी है, जो लंबी दूरी की यात्राओं के दौरान भी आरामदायक सवारी प्रदान करता है।

इसका ट्यून्ड शोवा सस्पेंशन और 1465 मिमी व्हीलबेस एक साथ मिलकर ट्रैफ़िक में, राजमार्गों पर और घुमावदार सड़कों पर सवारी को समान रूप से मज़ेदार बनाते हैं।

चौड़े 18 इंच फ्रंट और 17 इंच रियर टायर, 320 मिमी और 300 मिमी डिस्क ब्रेक के साथ मिलकर, सभी गति पर एक स्थिर पकड़ और पर्याप्त नियंत्रण सुनिश्चित करते हैं।

निष्कर्ष

Royal Enfield Shotgun 650 एक बेहतरीन क्रूज़र बाइक है जो क्लासिक लुक्स, दमदार इंजन और आधुनिक फीचर्स के साथ आती है। यह उन बाइक प्रेमियों के लिए एक शानदार विकल्प है, जो लंबी यात्राओं के दौरान आराम और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं।

इसकी प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी इसे भारतीय बाजार में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं। यदि आप एक स्टाइलिश और पावरफुल बाइक की तलाश में हैं, तो Shotgun 650 निश्चित रूप से आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

ये भी पढ़े = 2024 New TVs Jupiter 110 लॉन्च