इंडियन मार्केट में रिवोल्ट मोटर्स ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक RV1 और RV1+ को लॉन्च किया है. इस बाइक में आपको बेहद ही कम कीमत में 160 किलोमीटर की लंबी रेंज मिलने वाली है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक बाइक किसी भी पेट्रोल बाइक की तुलना में काफी सस्ती है. ये बाइक शानदार स्पॉट लुक और कई एडवांस फीचर्स के साथ हमें देखने को मिलने वाली है.

चलिए दोस्तों आपको बाइक के कीमत, फीचर्स, बैटरी और रेंज के बारे में ज्यादा जानकारी देते है.

Revolt RV1 Electric Bike

Revolt RV1 Electric Bike बैटरी और रेंज

कंपनी ने बेस मॉडल RV1 में 2.2 kW की क्षमता का बैटरी पैक दिया है, जो 100 किमी तक की रेंज देती है और 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीबन 2.15 घंटे का समय लगता है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दूसरे मॉडल RV1+ में  3.24 kWh की बड़ी लिथियम आयन बैटरी मिलती है, जो यह एक बार फुल चार्ज होने पर 160 किमी तक की रेंज और 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में 3.30 घंटे का समय लगता है.

दोनों बाइक्स में कंपनी ने 240 मिमी के डिस्क ब्रेक दिए हैं, और इनकी टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा है।

ये भी पढ़े = 5 नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Tata Punch, कीमत 6.12 लाख

Revolt RV1 Electric Bike कीमत

बाइक के कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में इसके बेस मॉडल RV1 की एक्स शोरूम कीमत 84,990 रुपये है, जबकि इसके टॉप मॉडल RV1+ की एक्स शोरूम कीमत 99,990 रुपये तक जाती है.

कंपनी इसकी आधिकारिक बुकिंग भी शुरू कर दी है. इसे ग्राहक कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप से बुक कर सकते हैं.

Revolt RV1 Electric Bike

Revolt RV1 Electric Bike वारंटी

इस बाइक पर कंपनी 5 साल या 75,000 किमी तक की वारंटी दे रही है, और साथ ही चार्जर पर भी 2 साल की वारंटी दी जा रही है.

दोनों वेरिएंट्स के लुक और डिज़ाइन में हल्का सा फर्क है, लेकिन बैटरी पैक और रेंज में बड़ा अंतर नजर आता है।

Revolt RV1 Electric Bike के फीचर्स

हम फीचर की बात करे तो इस बाइक में हमें बेहतर स्टेबिलिटी के लिए चौड़े टायर, सुरक्षा के लिए फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक, फास्ट-चार्जिंग टेक्नोलॉजी, ट्यूबलेस टायर, स्मूद एक्सेलरेशन के लिए मिड-मोटर और चेन ड्राइव सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं.

इसके आलावा बाइक में डिजिटल स्पीडोमीटर, 6 इंच का डिजिटल LCD डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, LED इंडिकेटर्स, स्टाइलिश LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स जैसे कई महत्वपूर्ण फीचर्स देखने को मिल जाएंगे.

Revolt RV1 Electric Bike डिज़ाइन

नई इलेक्ट्रिक बाइक कई स्पीड मोड और एक रिवर्स मोड की सुविधा भी देती है, जो इस बाइक को और बेहतर बनाते हैं.

इसमें आरामदायक राइड के लिए फ्रंट में टेलेस्कोपिक फॉर्क सस्पेंशन और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है. कंपनी का कहना है कि यह बाइक मजबूत फ्रेम पर बनाई गई है, जो अधिकतम 250 किग्रा तक का वजन सहने में सक्षम है.

इसमें 790 मिमी की सीट की ऊंचाई और 1350 मिमी का व्हीलबेस दिया गया है, जिससे इसकी लंबी सीट पर दो लोग आराम से बैठ सकते हैं.

ये भी पढ़े = 5 नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Tata Punch, कीमत 6.12 लाख