भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच Revolt Motors ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV BlazeX लॉन्च कर दी है।
यह बाइक 4 किलोवॉट मोटर, 150 किलोमीटर की सिंगल चार्ज रेंज और 85 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ आती है। आइए जानते हैं इस बाइक के फीचर्स, कीमत और अन्य डिटेल्स।

Revolt RV BlazeX बैटरी और मोटर
रिवोल्ट मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक बाइक में 3.24 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज होने पर करीब 150 किलोमीटर तक की रेंज देती है।
कंपनी का कहना है कि इसमें IP67-रेटेड लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो धूल, धूप और पानी से पूरी तरह से सुरक्षित रखता है।
इसमें 4 किलोवाट का मोटर दिया गया है, जो 5.49 bhp की पावर और 45 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
यह भी पढ़े = Mahindra Scorpio N Carbon Edition भारत में लॉन्च, अब सिर्फ 2 लाख में घर लाएं यह दमदार SUV, जानें क्या है खास
Revolt RV BlazeX कीमत और बुकिंग
रिवोल्ट मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल आरवी ब्लेज एक्स की कीमत 1,14,990 (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
इस बाइक को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप से केवल 499 रुपये की टोकन राशि देकर बुक किया जा सकता है।
इस इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग 25 फरवरी से शुरू हो चुकी है, और इसकी डिलीवरी मार्च 2025 के पहले हफ्ते से शुरू होगी।
यह बाइक दो रंग विकल्पों में उपलब्ध है, जिसमे स्टर्लिंग सिल्वर ब्लैक और एक्लिप्स रेड ब्लैक शामिल है। रिवोल्ट RV BlazeX के साथ कंपनी 3 साल या 45,000 किमी की वारंटी दे रही है।

Revolt RV BlazeX फास्ट चार्जिंग
रिवोल्ट मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक बाइक डुअल चार्जिंग मोड के साथ आती है, जिसमें फास्ट चार्जिंग और स्टैंडर्ड चार्जिंग दोनों का सपोर्ट मिलता है।
फास्ट चार्जिंग मोड में इसे 80 मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकता है, जबकि स्टैंडर्ड चार्जिंग में पूरा चार्ज होने में 3 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। रिवोल्ट RV BlazeX की टॉप स्पीड 85 kmph है।
Revolt RV BlazeX स्मार्ट फीचर्स और टेक्नोलॉजी
डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर – इसमें 6-इंच का LCD डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जो स्पीड, बैटरी स्टेटस, ड्राइविंग रेंज और नेविगेशन जैसी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दिखाता है।
कनेक्टिविटी फीचर्स – बाइक को मोबाइल ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है, जिससे चार्जिंग स्टेटस, लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य स्मार्ट फीचर्स का लाभ उठाया जा सकता है।
राइडिंग मोड्स – यह बाइक इको, नॉर्मल और स्पोर्ट मोड में आती है, जिससे राइडर अपनी जरूरत के अनुसार परफॉर्मेंस चुन सकता है।
रिवर्स मोड – इलेक्ट्रिक बाइक में रिवर्स मोड दिया गया है, जिससे पार्किंग में बाइक को आसानी से मूव किया जा सकता है।
रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम – यह तकनीक ब्रेकिंग के दौरान एनर्जी रिकवर कर बैटरी चार्ज करने में मदद करती है।
सस्पेंशन – इस मोटरसाइकिल में आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फ़ोर्क और पीछे की तरफ़ ट्विन शॉक एब्ज़ॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है।

Revolt RV BlazeX का डिजाइन और लुक
Revolt RV BlazeX एक मॉडर्न और स्पोर्टी डिजाइन के साथ आती है। इसमें अग्रेसिव स्टाइलिंग, LED टेललाइट्स, LED हेडलाइट्स, आकर्षक बॉडी ग्राफिक्स और बेहतरीन एयरोडायनामिक्स देखने को मिलते हैं।
यह बाइक युवा राइडर्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन की गई है। जिसमें पावर, स्टाइल और अडवांस टेक्नॉलजी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिलता है।
BlazeX की सीट की ऊंचाई 790 मिमी है, इसमें 1350 मिमी का व्हीलबेस और 80 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस है। इस बाइक का कुल वजन 113 किलोग्राम है।
निष्कर्ष
Revolt RV BlazeX इलेक्ट्रिक बाइक उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है, जो एक स्टाइलिश, हाई-परफॉर्मेंस और लॉन्ग-रेंज ई-बाइक की तलाश में हैं।
इसकी स्पोर्टी डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस इसे खास बनाते हैं। यह बाइक शहरी और हाईवे दोनों तरह की सड़कों पर स्मूथ राइडिंग एक्सपीरियंस देती है।
रिवोल्ट मोटर्स का देशभर में तेजी से बढ़ता डीलरशिप नेटवर्क इसे एक भरोसेमंद और आसानी से उपलब्ध ईवी विकल्प बनाता है।
यह भी पढ़े = Mahindra Scorpio N Carbon Edition भारत में लॉन्च, अब सिर्फ 2 लाख में घर लाएं यह दमदार SUV, जानें क्या है खास
