Redmi ने हाल ही चीन में अपनी K सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन्स Redmi K80 और K80 Pro को लॉन्च किया है।
इन दोनों फोन की सेल चीन में लाइव होते ही 1 दिन में 6 लाख 60 हजार (660,000 यूनिट) लोगों ने ख़रीदा है।
इस स्मार्टफोन्स में पावरफुल प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी, शानदार कैमरा और 16GB तक RAM मिलती है।
चलिए स्मार्टफोन्स के कीमत, फीचर और कैमरा के बारे में जानकारी देते है।

Redmi K80 and K80 Pro डिस्प्ले
इस स्मार्टफोन्स में आपको 6.67 इंच की बड़ी 2K डिस्प्ले मिलती है, जो फुल एचडी+ (3200 x 1440 पिक्सल) रेजोल्यूशन के साथ आता है।
जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2560Hz इंस्टेंट टच सेंपलिंग रेट और 3200nits पिक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है और यह HDR10+ डॉल्बी विजन को सपोर्ट करती है।
ये भी पढ़े = 6000mAh बैटरी और 50MP ड्यूल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Realme C75 स्मार्टफोन
Redmi K80 Pro कीमत
12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत – 3699 युआन (43,190 रूपए)
12GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत – 3999 युआन (46,690 रूपए)
16GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत – 4299 युआन (50,190 रूपए)
16GB RAM + 1TB स्टोरेज की कीमत – 4799 युआन (56,000 रूपए)
Redmi K80 कीमत
12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत – 2499 युआन (29,170 रूपए)
दोनों ही फ़ोन्स को Snow Rock White, Mountain Green, और Mysterious Night Black तीन रंगों में पेश किया गया है।
कंपनी ने खुद जानकारी दी है कि एक दिन में रिकॉर्डतोड़ 660,000 से अधिक फोन सेल हुए हैं।

Redmi K80 and K80 Pro कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक में 50 मेगापिक्सल के साथ OIS + EIS मेन कैमरा, 2.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल का फ्लोटिंग टेलीफोटो लेंस और 32MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है।
इसके बेस और प्रो वैरिएंट के कैमरा सेम है बस प्रो में 32MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा जो बेस में 8MP का है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
इसके अलावा स्लो-मोशन, नाइट मोड, टाइम-लैप्स, सुपर मैक्रो शॉट्स और स्टेबलाइज़्ड वीडियो शूटिंग के लिए एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।
Redmi K80 and K80 Pro बैटरी
पावर के लिए स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 120W वायर्ड और 50W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
स्मार्टफोन की बैटरी हाई-परफॉर्मेंस उपयोगकर्ताओं के लिए डिज़ाइन की गई है, जो पूरे दिन एक्टिव रहते हैं और बार-बार चार्जिंग की झंझट से बचना चाहते हैं।
Redmi K80 and K80 Pro स्टोरेज
यह स्मार्टफोन 256GB,512GB और 1TB स्टोरेज विकल्पों के साथ चीन में लॉन्च किया गया है।
स्टोरेज को प्रभावी ढंग से सपोर्ट करने के लिए फोन में 12GB, और 16GB LPDDR5X रैम के विकल्प दिए गए हैं।
स्टोरेज में UFS 4.0 का उपयोग किया गया है, जो पारंपरिक स्टोरेज तकनीकों की तुलना में 2 गुना तेज़ है।
Redmi K80 and K80 Pro परफॉर्मेंस
शानदार परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम Snapdragon 8 Elite ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है। ये प्रोसेसर 3nm आर्किटेक्चर पर आधारित हैं, जो तेज़ और तगड़ा परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं।
गेमिंग के लिए, इस फोन में D1 गेमिंग चिप, डुअल-लूप 3D आइस कूलिंग और रेज इंजन 4.0 तकनीक जैसी उन्नत सुविधाएँ प्रदान की गई हैं।
यह फोन एंड्रॉयड 15 आधारित HyperOS 2 पर संचालित होता है।
