शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने भारत में अपना नया और बेहद किफायती 5G स्मार्टफोन Redmi A4 5G लॉन्च कर दिया है।
यह हैंडसेट 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 4s Gen 2 चिपसेट के साथ आता है।
Redmi A4 5G में 2 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।
आइए फ़ोन के कीमत, डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा के बारे में ज्यादा जानकारी देते है।

Redmi A4 5G डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करे तो इस फोन में 6.88 इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजॉलूशन 1600 x 720 पिक्सल्स है।
इसका डिस्प्ले 600nits की पीक ब्राइटनेस और 120Hz का स्मूथ रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
इसके साथ ही, फोन में आंखों की सुरक्षा के लिए लो ब्लू लाइट, TUV सर्केडियन और फ्लिकर-फ्री तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।
ये भी पढ़े = भारत में लॉन्च हुई ब्रिक्सटन क्रॉसफ़ायर 500 और क्रॉमवेल 1200 मोटरसाइकिलें
Redmi A4 5G की कीमत
Redmi ने आज भारत में Redmi A4 5G को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 8,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।
इसके अलावा 4GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन को 9,499 रुपये में पेश किया गया है।
फोन को स्पार्कल पर्पल और स्टेयरी ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।
फोन की सेल 27 नवंबर, दोपहर 12 बजे से Amazon, Mi.com और Xiaomi रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

Redmi A4 5G कैमरा
इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो शानदार फोटो क्वालिटी प्रदान करता है। साथ ही सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा।
Redmi A4 5G स्टोरेज
इस फोन में 4GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
इसकी रैम को वर्चुअली 4GB तक बढ़ाया जा सकता है, और माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।
Redmi A4 5G बैटरी
Redmi A4 5G स्मार्टफोन में 5160mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Redmi A4 5G प्रोसेसर
यह फोन Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है, जो 4nm प्लेटफॉर्म पर आधारित है।
फोन ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आएगा। Redmi A4 5G स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 बेस्ड HyperOS पर काम करेगा।
यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आएगा और एंड्रॉइड 14 पर आधारित HyperOS पर काम करेगा।
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.0, GPS और USB टाइप-C चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
Redmi A4 5G डिज़ाइन
स्मार्टफोन के डिज़ाइन की बात करे तो पिछले हिस्से पर एक गोल कैमरा सेटअप है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट, वॉल्यूम और पावर बटन मिलता है।
फोन के ऊपर की तरफ 3.5mm का ऑडियो जैक स्लॉट दिया गया है। Redmi A4 5G के पिछले हिस्से में प्रीमियम ग्लास मिलता है।
