Redmi 14C 5G Launched: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को भारत में 3 स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Redmi के इस बजट 5G स्मार्टफोन पर हमें 5160mAh बैटरी, 6.88-इंच HD+ स्क्रीन और 50MP ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है।

आइए आपको इस फोन के कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Redmi 14C 5G Smartphone Launched

Redmi 14C 5G डिस्प्ले

Redmi 14C 5G में हमें प्रीमियम डिजाइन के साथ काफी बढ़ा सा डिस्प्ले भी देखने को मिल जाता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन TUV लो-ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो आंखों की सुरक्षा के लिए कम ब्लू लाइट उत्सर्जन सुनिश्चित करता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस स्मार्टफोन में 6.88 इंच की HD+ डॉट ड्रॉप डिस्प्ले है जो की 600 निट्स की ब्राइटनेस और 120Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

फोन का लाइटवेट और मजबूत बॉडी डिजाइन इसे आकर्षक और उपयोग में सुविधाजनक बनाता है।

यह भी पढ़े = Hyundai Creta EV: मिलेगी 473km की रेंज और बैटरी पर 8 साल की वारंटी, कार की बुकिंग शुरू
Redmi 14C 5G

Redmi 14C 5G कीमत

कीमत की बात करें, तो भारत में रेडमी 14सी 5जी को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

इसके 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत ₹9999 है। और 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹10,999 है।

वहीं इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत ₹11,999 है।

इस 5G स्मार्टफोन को Starlight Blue, Stardust Purple और Stargaze Black कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

यह स्मार्टफोन 10 जनवरी से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट और शाओमी के रिटेल पार्टनर्स स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Redmi 14C 5G Smartphone Launched in India

Redmi 14C 5G कैमरा

फोटोग्राफी के लिए, रेडमी 14सी 5जी में 50 मेगापिक्सल का एआई डुअल-कैमरा सिस्टम है, जो किसी भी लाइटिंग कंडीशन में जीवंत और विस्तृत फोटोज प्रदान करता है।

फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो उच्च गुणवत्ता वाली सेल्फी और स्मूथ वीडियो कॉल्स सुनिश्चित करता है।

इसमें AI लेंस के साथ नाइट मोड और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो की इमेज की क्षमता को इंप्रूव करने में मदद करता है।

Redmi 14C 5G बैटरी

रेडमी 14सी 5जी में 5,160mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक उपयोग के लिए पर्याप्त है।

डिवाइस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और बॉक्स में 33W चार्जर के साथ आता है, जिससे उपयोगकर्ताओं को तेज़ और विश्वसनीय पावर टॉप-अप्स मिलते हैं।

यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS पर काम करता है।

Redmi 14C 5G New Smartphone Launched

Redmi 14C 5G फीचर्स

स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड Wi-Fi, USB Type C, ब्लूटूथ, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर दिए गए है।

फोन की सुरक्षा के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP51 वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग दिया गया है।

Redmi 14C 5G परफॉर्मेंस

स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 5G प्रोसेसर पर चलता है, जिसे 4nm आर्किटेक्चर पर बनाया गया है।

इसके साथ 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड कर सकते हैं।

इस स्मार्टफोन के RAM को चाहे तो वर्चुअल तरीके से 12GB तक बढ़ा भी सकते है।

निष्कर्ष

Redmi 14C 5G एक शानदार बजट स्मार्टफोन हो सकता है, जिसमें 5G कनेक्टिविटी, अच्छा कैमरा, दमदार बैटरी और आधुनिक डिज़ाइन मिलेगा।

यह उन यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है जो कम कीमत में 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

यह भी पढ़े = Hyundai Creta EV: मिलेगी 473km की रेंज और बैटरी पर 8 साल की वारंटी, कार की बुकिंग शुरू