रियलमी ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन, Realme P3 Pro 5G, लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह पहला स्मार्टफोन है, जिसमें कटिंग एज टेक्नोलॉजी के साथ हाई परफॉर्मेंस और स्लीक डिजाइन दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

फोन में IP69 वाटरप्रूफ रेटिंग, 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 80W अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। आइए, इस स्मार्टफोन के कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस के बारे में ज्यादा जानकारी देते है।

Realme P3 Pro 5g Smartphone

Realme P3 Pro डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1500 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस प्रदान करता है।

इसकी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.8% है, जो इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, वेट टच टेक्नोलॉजी के माध्यम से गीले हाथों से भी फोन का उपयोग संभव है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Realme P3 Pro मेमोरी और स्टोरेज

यह डिवाइस तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है:

8GB रैम + 128GB स्टोरेज
8GB रैम + 256GB स्टोरेज
12GB रैम + 256GB स्टोरेज

फोन में LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक का उपयोग किया गया है, जो तेज़ और स्मूथ परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। साथ ही, एक्सपेंडेबल रैम फीचर के माध्यम से रैम को वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग अनुभव बेहतर होता है।

यह भी पढ़े = भारत में ₹30,000 के अंदर मिलने वाले 5 बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन्स

Realme P3 Pro की कीमत

8GB + 128GB – 23,999 रुपये
8GB + 256GB – 24,999 रुपये
12GB + 256GB – 26,999 रुपये

Realme P3 Pro 5G की पहली सेल 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे Galaxy Purple, Nebula Glow, और Saturn Brown कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है।

शुरुआती सेल में, ग्राहकों को ₹2000 तक का बैंक डिस्काउंट और 6 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा।

Realme P3 Pro 5g Launch

Realme P3 Pro डिज़ाइन

Realme P3 Pro 5G का डिज़ाइन इसकी प्रमुख विशेषताओं में से एक है। फोन में ग्लो-इन-द-डार्क तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे इसका Nebula Blue कलर वेरिएंट सूरज की रोशनी में रंग बदलता है और अंधेरे में चमकता है।

यह सेगमेंट का पहला ऐसा फोन है जो इस तरह की तकनीक के साथ आता है। साथ ही, फोन की बॉडी IP66/68/69 सर्टिफाइड है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखती है।

मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ, इसका थिकनेस मात्र 7.99 मिमी है, जो इसे स्लिम और प्रीमियम लुक प्रदान करता है।

Realme P3 Pro परफॉर्मेंस

Realme P3 Pro 5G में प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 ऑक्टा-कोर चिपसेट का उपयोग किया गया है, जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर कार्य करता है।

यह फोन Android 15 पर आधारित Realme UI 6 पर चलता है, जिसमें AI रिकॉर्डिंग, AI राइटर, AI रिप्लाई, सर्कल टू सर्च और अन्य नेक्स्ट-जेन AI फीचर्स शामिल हैं।

Realme P3 Pro बैटरी और चार्जिंग

पावर बैकअप के लिए, इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन 20% से 100% तक मात्र 39 मिनट में चार्ज हो जाता है, जो इसे दिनभर के उपयोग के लिए उपयुक्त बनाता है।

Realme P3 Pro 5g

Realme P3 Pro कैमरा

फोटोग्राफी के लिए, Realme P3 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिनमे 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है, जो Sony IMX480 सेंसर का उपयोग करता है।

कैमरा सेटअप में AI ब्यूटी मोड, नाइट मोड, डिजिटल ज़ूम (20x) और ऑटो-फोकस जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो फोटोग्राफी अनुभव को और भी शानदार बनाते हैं।

Realme P3 Pro फीचर्स

GT मोड: गेमिंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस के लिए यह मोड CPU और GPU की पावर को बढ़ाता है, फ्रेम रेट को स्थिर रखता है, और टच रिस्पॉन्स को तेज करता है, जिससे स्मूद और लैग-फ्री गेमिंग अनुभव मिलता है।

6K एयरोस्पेस VC कूलिंग सिस्टम: लंबे समय तक उपयोग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें बड़ी वेपर चेंबर (VC) कूलिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जो तापमान को नियंत्रित रखता है और ओवरहीटिंग से बचाव करता है।

IP66/68/69 सर्टिफिकेशन: पानी और धूल से सुरक्षा के लिए यह स्मार्टफोन उच्च स्तर की प्रोटेक्शन प्रदान करता है।

AI फीचर्स: AI बेस्ट फेस, AI इरेज़ 2.0, AI मोशन डीब्लर, और AI रिफ्लेक्शन रिमूवर जैसे फीचर्स फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग को और भी बेहतर बनाते हैं।

यह भी पढ़े = भारत में ₹30,000 के अंदर मिलने वाले 5 बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन्स