दोस्तों आज के दौर में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन तेजी से बढ़ रहा है, और इसी दिशा में चेन्नई स्थित इलेक्ट्रिक टू व्हीलर स्टार्टअप Raptee.HV (रैप्टी.एचवी) ने भारत में अपनी पहली हाई-वोल्टेज इलेक्ट्रिक बाइक T30 को लॉन्च कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Raptee HV T30 बाइक में 5.4kWh की क्षमता की बैटरी दी है जो सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है।

यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल दो वैरिएंट्स – T30 और T30 स्पोर्ट में पेश की गई है।

चलिए दोस्तों बाइक के बारे में ज्यादा जानकारी देते है।

Raptee HV T30 Electric Bike Launch

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Raptee HV T30 पावर और बैटरी

पावर की बात करें तो इस बाइक में 22 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी हुई है, जो 30 bhp की पावर और 70Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है।

मोटरसाइकिल में 5.4 kWh का बैटरी पैक लगा है जो एक बार चार्ज करने पर 150 किलोमीटर की रेंज देती है।

ये बाइक की टॉप स्पीड 135 किमी प्रति घंटा है और महज 3.6 सेकंड में ही 0 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

बाइक में तीन राइडिंग मोड्स– कम्फर्ट, पावर और स्प्रिंट मिलते हैं।

ये भी पढ़े = Lava Agni 3 5G की सेल शुरू, कम बजट में मिलेंगी दो स्क्रीन, जानें कीमत

Raptee HV T30 कीमत

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल दो वैरिएंट्स- T30 और T30 स्पोर्ट में पेश की गई है, दोनों की कीमत रु.2.39 लाख (एक्स-शोरूम) है।

रैप्टी ने इसकी ऑफिशियली बुकिंग शुरू कर दी है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 1,000 रुपये में बुक किया जा सकता है।

कंपनी ने कहा कि मोटरसाइकिल की डिलेवरी जनवरी 2025 तक शुरू हो जाएगी, मोटरसाइकिल के पहले बैच की डिलेवरी चेन्नई और बैंगलोर में की जाएगी।

Raptee HV T30 Electric Bike

Raptee HV T30 चार्जिंग और वारंटी

कंपनी का दावा है कि T30 देश की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक है जो यूनिवर्सल CCS2 चार्जर को सपोर्ट करती है। इसका मतलब यह है कि बाइक में AC/DC चार्जर का इस्तेमाल करके चार्ज किया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक फास्ट चार्जिंग के जरिए बैटरी 36 मिनट में 80 फीसदी चार्ज हो सकती है।

इसके अलावा, कंपनी आठ साल या 80,000 किलोमीटर तक की बैटरी वारंटी दे रही है।

Raptee HV T30 फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो बाइक में एलईडी हेडलाइट्स, टेल लाइट्स, 7 इंच के टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ नेविगेशन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दिया गया है।

इसके अलावा फ्रंट में 320mm का डिस्क ब्रेक और पिछले हिस्से में 230mm  का डिस्क ब्रेक दिया गया है । 

यह बाइक डुअल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) से लैस हैं।

सस्पेंशन की बात करें तो फ्रंट में यूएसडी फोर्क सेटअप और प्रीलोड के लिए एडजेस्टेबल रियर मोनोशॉक मिलता है। 

https://youtu.be/RuaDXfVujHo?si=asGPUr0Gq2dK6Foh

Raptee HV T30 डिज़ाइन

इस बाइक में अंडाकार आकार के हेडलैंप, नुकीले फ्रंट मडगार्ड और स्प्लिट-सीट सेटअप देखने को मिलती है।

इस इलेक्ट्रिक बाइक को चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया हैं। जिसमें होराइजन रेड, आर्कटिक व्हाइट, मर्करी ग्रे और एक्लिप्स ब्लैक जैसे रंग शामिल हैं।

Raptee.HV में कंपनी ने IP67 रेटेड बैटरी पैक दिया गया है यानी यह बाइक धूल, धूप और पानी से सुरक्षित है।

ये भी पढ़े = Lava Agni 3 5G की सेल शुरू, कम बजट में मिलेंगी दो स्क्रीन, जानें कीमत