Railway ICF Apprentice Recruitment 2025: इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई ने 2025 के लिए अपरेंटिस के 1010 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 12 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त 2025 तक चलेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस भर्ती में कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा सिलेक्शन पूरी तरह से शैक्षणिक मेरिट पर आधारित होगा। अगर आप 10वीं, 12वीं (विज्ञान) या ITI पास हैं, तो रेलवे में करियर शुरू करने का बेहतरीन मौका है।

इस पोस्ट में आपको आवेदन प्रक्रिया, सैलरी और सिलेक्शन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

मुख्य जानकारी – Railway ICF Apprentice Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संस्थान का नामइंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई
पद का नामअपरेंटिस
कुल पद1010
नौकरी स्थानचेन्नई
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटpb.icf.gov.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
नोटिफिकेशन की तारीख11 जुलाई 2025
आवेदन की शुरुआत12 जुलाई 2025
आवेदन की आखिरी तारीख11 अगस्त 2025
मेरिट लिस्टजल्द जारी की जाएगी

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो।
  • संबंधित विभाग में ITI पास होना आवश्यक है।
  • खास तौर पर MLT पद के लिए, विज्ञान विषयों के साथ 12वीं पास होना ज़रूरी है।

स्टाइपेंड (Stipend)

स्टाइपेंड Apprenticeship Act की गाइडलाइंस और रेलवे बोर्ड के नियमों के अनुसार दिया जाएगा।

शैक्षणिकतास्टाइपेंड
फ्रेशर्स – 10वीं पास₹6000/-
फ्रेशर्स – 12वीं पास₹7000/-
ITI पास₹7000/-

आयु सीमा (Age Limit)

प्रकारआयु सीमा (01.01.2025 के अनुसार)
Non-ITI 18 से 22 वर्ष
ITI15 से 24 वर्ष

सरकार द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार SC, ST, OBC, और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आवेदन शुल्क (Application Fees)

प्रकारशुल्क
General / OBC / EWS₹100/-
SC / ST / PwD₹0/- (कोई शुल्क नहीं)

फीस का माध्यम: आप आवेदन शुल्क को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI और नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते है।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन एक निश्चित प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा, जो नीचे विस्तार से बताए गए हैं:

1) मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • सबसे पहले, आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की शैक्षणिक डिग्री में मिले मार्क्स के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस लिस्ट में उन्हीं उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा, जिनके मार्क्स रेलवे भर्ती बोर्ड के मानदंडों को पूरा करते हैं।
2) डॉक्यूमेंट की जांच (Document Verification)
  • मेरिट लिस्ट में सिलेक्ट होने के बाद उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ जांच के लिए बुलाया जाएगा।
  • इसमें 10वीं/12वीं की मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आयु प्रमाण पत्र आदि शामिल होते हैं।
  • डॉक्यूमेंट की जांच के समय भर्ती विभाग को कोई त्रुटि या असत्य जानकारी मिलती है तो उस आवेदन फॉर्म को तुरंत रद कर दिया जायेगा।
3) मेडिकल टेस्ट (Medical Test)
  • अंतिम स्टेप में उम्मीदवार का एक सामान्य मेडिकल टेस्ट ताकि यह तय किया जा सके कि वे शारीरिक और मानसिक रूप से इस नौकरी के लिए पूरी तरह से फिट हैं।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। यानी उम्मीदवारों को किसी भी तरह की प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी करने की जरूरत नहीं है।

1) लिखित परीक्षा नहीं होगी
  • उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए किसी भी तरह की लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना होगा।
2) कोई इंटरव्यू नहीं होगा
  • इस भर्ती प्रक्रिया में कोई इंटरव्यू नहीं होगा। ऐसे में उम्मीदवारों को अलग से इंटरव्यू की तैयारी या दबाव लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
3) सिलेक्शन पूरी तरह से मेरिट पर आधारित होगा
  • इस भर्ती में किसी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। सिलेक्शन पूरी तरह से मार्क्स के आधार पर किया जायेगा।
  • यानि 10वीं, 12वीं या ITI में उम्मीदवार ने जितने ज्यादा मार्क्स हासिल किए होंगे, उसकी मेरिट लिस्ट में उतनी ही अच्छी रैंक मिलेगी।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

रेलवे ICF अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है:

Step 1: सबसे पहले ICF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://pb.icf.gov.in/index.php

Step 2: होमपेज पर आपको “Apprentice 2025” के नाम से एक लिंक दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें और “Apply Online” विकल्प को सिलेक्ट करे।

Step 3: अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें। इसके लिए आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि जैसी बेसिक जानकारी भरनी होगी।

Step 4: रजिस्ट्रेशन के बाद आपको पूरा आवेदन फॉर्म भरना होगा।

Step 5: अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज़ को स्कैन करके अपलोड करें

Step 6: UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से आवेदन शुल्क को ऑनलाइन जमा करें

Step 7: फॉर्म को सबमिट कर दे और फॉर्म की प्रिंट कॉपी निकालकर सुरक्षित रख लें।

सुचना: आवेदन करते समय सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और कोई भी गलती ना करें, क्योंकि बाद में फॉर्म सुधारने का मौका नहीं मिल सकता। अगर संभव हो तो आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक सूचना PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करें यहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटpb.icf.gov.in

Railway ICF Apprentice Recruitment 2025 – FAQs

1) ICF अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
उतर:
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 11 अगस्त 2025 है।

2) रेलवे ICF अपरेंटिस 2025 के लिए आयु सीमा क्या है?
उतर:

  • ITI उम्मीदवारों के लिए 15 से 24 वर्ष
  • Non-ITI उम्मीदवारों के लिए 18 से 22 वर्ष

3) क्या इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा होगी?
उतर:
नहीं, सिलेक्शन केवल मेरिट के आधार पर होगा।

4) ICF अपरेंटिस 2025 में कुल कितने पद हैं?
उतर:
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1010 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।