Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana (PMMY): प्रधानमंत्री मुद्रा योजना भारत सरकार की एक शानदार पहल है, जिसका मकसद छोटे कारोबारियों, स्टार्टअप्स और स्वरोजगार करने वाले लोगों को आर्थिक मदद देना है। यह योजना खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो ट्रेडिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस सेक्टर या खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मुद्रा लोन लेने के लिए किन शर्तों को पूरा करना जरूरी है, इसमें क्या-क्या फायदे मिलते हैं और इसके लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।

Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana (PMMY)

मुद्रा लोन क्या है?

मुद्रा लोन (MUDRA Loan) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऋण (Loan) योजना है, जिसका उद्देश्य छोटे व्यवसायियों, स्वरोजगार करने वालों, कुटीर उद्योगों और सूक्ष्म-लघु उद्यमियों को आर्थिक सहायता देना है।

यह योजना 8 अप्रैल 2015 को शुरू हुई थी और इसका पूरा नाम है: Micro Units Development and Refinance Agency (MUDRA) Loan।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस योजना के तहत, ₹20 लाख तक का लोन बिना किसी गारंटी (Collateral) के उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा, लाभार्थी मुद्रा कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे वे जब चाहें ATM से पैसे निकाल सकते हैं या दुकानों पर कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं।

मुद्रा लोन के प्रकार

शिशु मुद्रा लोन: अधिकतम ₹50,000 तक

किशोर मुद्रा लोन: ₹50,000 से ₹5 लाख तक

तरुण मुद्रा लोन: ₹5 लाख से ₹10 लाख तक

तरुण प्लस मुद्रा लोन: ₹10 लाख से ₹20 लाख तक

कौन ले सकता है मुद्रा लोन?

मुद्रा लोन के लिए वे सभी व्यक्ति और संस्थाएँ आवेदन कर सकते हैं जो ट्रेडिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस सेक्टर या खेती-किसानी जैसे काम कर रहे हैं। इनमें शामिल हैं:

✅ छोटे व्यवसायी, स्वरोजगार करने वाले लोग और स्टार्टअप्स
✅ MSME, दुकानदार, रेहड़ी-पटरी वाले, और कारीगर
✅ सोल प्रॉपराइटरशिप, पार्टनरशिप फर्म, LLP, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और अन्य व्यावसायिक संस्थाएं

मुद्रा कार्ड क्या है?

मुद्रा कार्ड, ATM या डेबिट कार्ड की तरह काम करता है। जब आपको मुद्रा लोन मिलता है, तो बैंक आपको एक मुद्रा कार्ड भी देता है। इसकी मदद से आप अपने लोन खाते से जरूरत पड़ने पर एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं या दुकानों पर पेमेंट कर सकते हैं।

मुद्रा लोन की ब्याज दर और भुगतान अवधि

मुद्रा योजना के तहत ब्याज दरें सीधे मुद्रा द्वारा तय नहीं होतीं, बल्कि बैंक और NBFC अपने हिसाब से ब्याज दरें तय करते हैं। इसलिए, लोन के लिए आवेदन करने से पहले संबंधित बैंक से ब्याज दर और शर्तों की पूरी जानकारी लेना बेहद जरूरी है।

कुछ प्रमुख बैंकों की indicative ब्याज दरें:

बैंक का नाम ब्याज दर (प्रति वर्ष)
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया10.75% – 12.00%
केनरा बैंक10.30% – 12.00%
इंडियन बैंक10.80% – 10.90%
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया10.30% से शुरू
बैंक ऑफ बड़ौदा9.40% – 11.75%
पंजाब नेशनल बैंक9.40% – 10.65%

मुद्रा लोन के फायदे

✔️ छोटे व्यवसायों को आसान फाइनेंस की सुविधा
✔️ बिना कोलैटरल (गिरवी) के लोन
✔️ बेहद कम या शून्य प्रोसेसिंग फीस
✔️ महिला उद्यमियों के लिए ब्याज दरों में छूट
✔️ सरकार की क्रेडिट गारंटी योजना के तहत सुरक्षा
✔️ टर्म लोन, वर्किंग कैपिटल लोन और ओवरड्राफ्ट के रूप में इस्तेमाल

मुद्रा लोन के तहत कौन से बिज़नेस आते हैं?

🚛 कमर्शियल वाहन जैसे ट्रैक्टर, ऑटो, टैक्सी, ई-रिक्शा
✂️ सैलून, जिम, सिलाई, मेडिकल शॉप, रिपेयर शॉप, फोटोकॉपी
🍲 फूड प्रोसेसिंग – पापड़, अचार, जैम, मिठाई
🛍️ दुकानदार और व्यापारी
🐄 कृषि आधारित गतिविधियाँ – एग्री-क्लीनिक, डेयरी, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन, मछली पालन आदि

मुद्रा लोन के लिए आवेदन कैसे करें

मुद्रा लोन के लिए आवेदन करने के दो तरीकें हैं, ऑनलाइन और ऑफलाइन:-

👉 ऑनलाइन – उद्यमी मित्र पोर्टल पर जाएं, रजिस्ट्रेशन करें, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और जिस बैंक से लोन लेना है उसे चुनकर आवेदन सबमिट करें।

👉 ऑफलाइन – नज़दीकी बैंक या लोन संस्थान में जाकर मुद्रा लोन फॉर्म भरें, सभी दस्तावेज़ जमा करें और आवेदन सबमिट करें।

जरूरी दस्तावेज़

📌 पासपोर्ट साइज़ फोटो
📌 पहचान पत्र (पासपोर्ट/आधार कार्ड/वोटर आईडी/ड्राइविंग लाइसेंस)
📌 एड्रेस प्रूफ (पानी/बिजली का बिल)
📌 पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
📌 व्यवसाय का पता और प्रूफ (यदि लागू हो)
📌 बैंक द्वारा ज़रूरी कोई अन्य दस्तावेज

मुद्रा लोन के लिए योग्यता शर्तें

✅ आपका व्यवसाय मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस, ट्रेडिंग या खेती से जुड़ा होना चाहिए।

✅ आप बैंक या किसी वित्तीय संस्था के डिफॉल्टर नहीं होने चाहिए।

✅ आपका क्रेडिट रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए।

✅ कुछ मामलों में, आपकी शैक्षणिक योग्यता या व्यवसाय से जुड़ा अनुभव भी देखा जा सकता है।

✅ आपके पास उस काम से जुड़ा अनुभव, कौशल या जानकारी होनी चाहिए।

✅ कोई भी व्यक्ति, प्रॉपराइटरशिप, पार्टनरशिप फर्म, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी या पब्लिक लिमिटेड कंपनी इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े = हर किसान को मिलेगा सालाना 6000 रुपये का तोहफा! – जानिए कौन कर सकता है आवेदन?