Portronics Chyro Magnetic Wireless Powerbank: अगर आप अक्सर सफर पर रहते हैं और आपका फोन बार-बार चार्जिंग मांगता है, तो Portronics ने आपके लिए 10,000mAh की एक शानदार मैग्नेटिक पावर बैंक लॉन्च की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इससे आप अपने स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य एक्सेसरीज को आसानी से चार्ज कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह पावर बैंक 12 महीने की वारंटी के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में।

Portronics Chyro Magnetic Wireless Powerbank

कीमत और उपलब्धता

मैग्नेटिक पावरबैंक को भारत में 1,549 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत में लॉन्च किया गया है और यह मेड-इन-इंडिया डिवाइस है। यह Portronics की वेबसाइट, Amazon, Flipkart और अन्य ऑनलाइन-ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। साथ ही, इस पॉवरबैंक के साथ 12 महीने की वारंटी भी शामिल है।

कुल मिलाकर, Portronics का यह नया पावरबैंक उन उपयोगकर्ताओं के लिए एक बेहतरीन गैजेट है, जो एक स्टाइलिश, शक्तिशाली और बहु-कार्यात्मक चार्जिंग डिवाइस की तलाश में हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यह भी पढ़े = मात्र 4,499 रुपये में लॉन्च हुई Lava Prowatch X स्मार्टवॉच, मिलेगा 110 से ज़्यादा स्पोर्ट्स मोड, जानें नए फीचर्स

Portronics Chyro Magnetic Wireless Powerbank

पावरबैंक की विशेषताएँ

ड्यूल टाइप सी पोर्ट

यह पावर बैंक 15W वायरलेस चार्जिंग और 20W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें Type-C1 और Type-C2 पोर्ट दिए गए हैं, जिससे आप एक साथ कई डिवाइसेस को आसानी से चार्ज कर सकते हैं।

वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट

आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं, और Chayro पावर बैंक की मदद से आप बिना किसी केबल के आसानी से अपना स्मार्टफोन चार्ज कर सकते हैं।

यह उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो केबल के झंझट से बचना चाहते हैं और वायरलेस चार्जिंग का आसान अनुभव लेना चाहते हैं। बस अपने फोन को पावर बैंक के ऊपर रखें और बिना किसी केबल की जरूरत के चार्जिंग अपने आप शुरू हो जाएगी।

MagSafe सपोर्ट

MagSafe सपोर्ट iPhone में इस्तेमाल होने वाली एक मैग्नेटिक टेक्नोलॉजी है। अगर आपके पास iPhone का कोई MagSafe-सपोर्टेड मॉडल है, तो आप इस पावर बैंक को चुंबक की तरह अपने फोन के पीछे चिपका सकते हैं और वायरलेस चार्जिंग का फायदा उठा सकते हैं।

इससे चार्जिंग न सिर्फ और भी आसान हो जाती है, बल्कि यह सुरक्षित भी रहती है, क्योंकि मैग्नेटिक अटैचमेंट से फोन मजबूती से जुड़ा रहता है और गिरने का खतरा कम हो जाता है।

बिल्ट-इन स्टैंड

इस पावर बैंक में एक बिल्ट-इन स्टैंड भी दिया गया है, जिससे आप बिना फोन को हाथ में पकड़े चार्जिंग करते समय आराम से वीडियो कॉल कर सकते हैं या मूवी देख सकते हैं।

यह उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो एक ही समय में चार्जिंग और मनोरंजन का आनंद लेना चाहते हैं।

सुरक्षा फीचर्स

सेफ्टी के लिहाज से इस पावर बैंक में ओवरचार्ज प्रोटेक्शन, टेम्परेचर कंट्रोल, शॉर्ट-सर्किट प्रिवेंशन और एक ऑटो-हाइबरनेशन फीचर शामिल है, जो आपके डिवाइस को ओवरचार्जिंग, ज्यादा गरम होने से और शॉर्ट सर्किट से सुरक्षित रखते हुए बेहतर चार्जिंग अनुभव सुनिश्चित करते हैं।

नॉन-मैग्नेटिक डिवाइस चार्जिंग

वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करने वाले नॉन-मैग्नेटिक डिवाइस के लिए कंपनी इसके साथ एक चिपकने लायक मेटल रिंग भी देती है। यूजर इस रिंग को अपने नॉन-मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करने वाले डिवाइस के बैक पैनल पर चिपका सकते हैं, जिससे पावर बैंक रिंग के साथ मैग्नेटिक रूप से जुड़ जाता है और फोन आसानी से चार्ज हो जाता है।

स्लीक डिजाइन और ट्रैवल-फ्रेंडली

इसका कॉम्पैक्ट और हल्का डिजाइन इसे यात्रा के लिए एकदम परफेक्ट बनाता है। यह आपके बैग में ज्यादा जगह नहीं घेरता और स्टाइलिश लुक भी देता है। इसमें LED बैटरी इंडिकेटर भी मौजूद है, जो आपको पावर लेवल के बारे में जानकारी देता है।

इसका वजन केवल 236 ग्राम है, जिससे इसे कहीं भी ले जाना बेहद आसान हो जाता है।

यह भी पढ़े = मात्र 4,499 रुपये में लॉन्च हुई Lava Prowatch X स्मार्टवॉच, मिलेगा 110 से ज़्यादा स्पोर्ट्स मोड, जानें नए फीचर्स