भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Poco ने एक बार फिर से धमाकेदार एंट्री की है। कंपनी ने अपने नए Poco X7 और Poco X7 Pro स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है।
Poco हमेशा से अपने स्मार्टफोन्स को एक खास और यूनिक लुक देने के लिए जाना जाता है। इस बार भी कंपनी ने स्मार्टफोन को दमदार फीचर्स, प्रीमियम डिज़ाइन और बजट-फ्रेंडली प्राइसिंग के साथ पेश किया गया है।
आइए इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर, कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते है।

Poco X7 5G सीरीज की कीमत
कंपनी ने Poco X7 स्मार्टफोन्स को दो वेरिएंट के साथ उतारा गया है। जिनमे Poco X7 का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है।
इसका दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है इसकी कीमत 23,999 रुपये है।
Poco X7 Pro 5G सीरीज की कीमत
Poco के X7 Pro 5G फोन को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है।
यह भी पढ़े = AI फीचर्स के साथ Oppo Reno 13 सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
आप इन स्मार्टफोन्स को 17 जनवरी से फ्लिपकार्ट और Poco के आधिकारिक वेबसाइट पर से खरीद सकते है।
इस स्मार्टफोन को ICICI बैंक कार्ड से खरीद ने पर कंपनी 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट देंगी।

Poco X7 5G के फीचर्स
डिस्प्ले
इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है।
परफॉर्मेंस
कंपनी ने शानदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300 Ultra का दमदार प्रोसेसर दिया है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिल जाता है जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है।
इस स्मार्टफोन सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
बैटरी
स्मार्टफोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 45W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

Poco X7 Pro 5G के फीचर्स
डिस्प्ले
Pro वेरिएंट में 6.73 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।
परफॉर्मेंस
मल्टी-टास्क के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करे तो स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का कैमरा दिया गया है।
बैटरी
इसमें 6550mAh की शानदार बैटरी मिलती है जो 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के मामले में बेहतरीन हो, तो Poco X7 सीरीज आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।
