Poco कंपनी ने भारत में M सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन Poco M7 5G लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन खास कर उन लोगो के लिए बनाया गया है, जो कम कीमत में कोई बेहतरीन फोन की तलाश कर रहे हैं।
इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5,160mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 8GB रैम मिलती है, जिसे बढ़ाकर 12GB तक किया जा सकता है।
यहां हम आपको Poco M7 5G के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Poco M7 5G डिस्प्ले और डिजाइन
पोको M7 5G में 6.88 इंच का (1600 x 720 पिक्सल) HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
यह TUV रीनलैंड लो ब्लू लाइट और फ्लिकर सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो आंखों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
फोन में आपको तीन कलर ऑप्शन देखने को मिलते हैं। इसमें Satin Black, Mint Green और Ocean Blue आकर्षक रंगों में उपलब्ध है, जो मैट-फिनिश के साथ प्रीमियम लुक प्रदान करता है।
यह भी पढ़े = Meta ने लॉन्च किया Aria Gen 2 स्मार्ट ग्लास, AI और AR से लैस, मिलेगी बेहतर बैटरी लाइफ
Poco M7 5G कैमरा
फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, जो 1080p वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड करने में सक्षम है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Poco M7 5G कीमत और उपलब्धता
Poco M7 5G के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है।
यह फोन फ्लिपकार्ट पर 7 मार्च को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। सेल में ही आपको ये फोन इतना सस्ता मिल रहा है। सेल के बाद फोन की कीमत बढ़ कर 10,499 और 11,499 रुपए हो जाएगी।

Poco M7 5G बैटरी
पोको M7 5G में 5,160mAh की बैटरी है, जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, बॉक्स में 33W का चार्जर मिलेगा, जिससे चार्जिंग तेज और सुविधाजनक होगी।
कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 13 दिनों कास्टैंडबाय टाइम और 56 घंटे का कॉलिंग टाइम प्रदान करती है।
Poco M7 5G प्रोसेसर और मेमोरी
यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 (4nm) चिपसेट द्वारा संचालित है, जिसमें 6GB फिजिकल रैम और 6GB वर्चुअल रैम (कुल 12GB) के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं। फोन का AnTuTu स्कोर 450,000 से अधिक है, जो इसे अपने सेगमेंट में तेज बनाता है। फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP52 रेटिंग से लैस है।
Poco M7 5G कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस + ग्लोनास, FM रेडियो, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल है। इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
डाइमेंशन के मामले में फोन की लंबाई 171.88 मिमी, चौड़ाई 77.8 मिमी, मोटाई 8.22 मिमी और वजन 205.39 ग्राम है।
Poco M7 5G सॉफ्टवेयर और अपडेट्स
फोन Android 14 आधारित HyperOS पर चलता है। कंपनी ने दो प्रमुख OS अपडेट और चार साल के सुरक्षा अपडेट का वादा किया है, जिससे उपयोगकर्ता लंबे समय तक नवीनतम फीचर्स का लाभ उठा सकेंगे।
पोको कंपनी के बारे में
पोको, जिसे पहले एक स्वतंत्र ब्रांड के रूप में जाना जाता था, अब पूरी तरह से Xiaomi के इकोसिस्टम में एकीकृत हो गया है। 2025 की शुरुआत से, सभी पोको उत्पाद Xiaomi की डिजिटल स्टोर्स के माध्यम से ही उपलब्ध होंगे, और पोको की स्वतंत्र वेबसाइटों को बंद कर दिया गया है।
यह कदम लागत और संचालन को अनुकूलित करने के लिए उठाया गया है, हालांकि इससे पोको की स्वतंत्र छवि पर प्रभाव पड़ सकता है।
कुल मिलाकर, पोको M7 5G एक शक्तिशाली और बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जो उपयोगकर्ताओं को उत्कृष्ट फीचर्स और परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
यह भी पढ़े = Meta ने लॉन्च किया Aria Gen 2 स्मार्ट ग्लास, AI और AR से लैस, मिलेगी बेहतर बैटरी लाइफ
