जानी – मानी बीमा कंपनी OICL ने आधिकारिक रूप से Oriental Insurance Assistant Recruitment 2025 की घोषणा कर दी है। इस भर्ती के तहत 500 असिस्टेंट (Class – 3) पदों पर भर्ती की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यह उन ग्रेजुएट (Graduates) युवाओ के लिए एक शानदार मौका है जो कई लंबे समय से बैंक में एक अच्छी नौकरी की तलाश में थे। यह भर्ती प्रक्रिया 1 अगस्त 2025 से लेकर 17 अगस्त 2025 तक चलेगी।

चलिए आपको इस भर्ती के बारे में विस्तार से सभी जानकारी देते है जिससे आपको फॉर्म भरते समय कोई समस्या न हो।

मुख्य जानकारी – Oriental Insurance Assistant Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संगठन का नामOriental Insurance Company Limited (OICL)
पद का नामAssistant (Class-3)
कुल पद500
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
वेतन₹37,000 – ₹40,000
नौकरी का स्थानपुरे भारत में
शैक्षणिकताग्रेजुएशन
आधिकारिक वेबसाइटorientalinsurance.org.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
नोटिफिकेशन जारी01 अगस्त 2025
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत01 अगस्त 2025
आवेदन की आखिरी तारीख17 अगस्त 2025
टियर 1 परीक्षा तारीख07 सितंबर 2025
टियर 2 परीक्षा तारीख28 अक्टूबर 2025

आवेदन शुल्क (Application Fee)

केटेगरीशुल्क
General/OBC/EWS₹1000/-
SC/ST/PwD₹250/-

आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करके आवेदन शुल्क को जमा करा सकते है।

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

अगर आप OICL Assistant Recruitment 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ जरूरी शैक्षणिक योग्यताएं होनी चाहिए:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री पास की होनी चाहिए। आपने कोन से किया है इसका कोई मतलब नहीं है बस ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
भाषा ज्ञान जरूरी है
  • जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए उम्मीदवार आवेदन कर रहा है, उसकी स्थानीय या क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना जरुरी है।
  • इसका मतलब है कि उम्मीदवार को उस क्षेत्र की भाषा बोलने, पढ़ने और समझने में सक्षम होना चाहिए, ताकि वह वहां की जनता के साथ बेहतर तरीके से बात कर सके।

सुचना:

  • इन योग्यताओं का प्रमाण — जैसे मार्कशीट, सर्टिफिकेट आदि — आपको आवेदन के समय या डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के दौरान दिखाना होगा। इसलिए अभी से सारे डॉक्यूमेंट तैयार रखें।

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम आयुष्य: 18 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 26 वर्ष

आयु में छूट (Age Relaxation): भारत सरकार के नियमों के अनुसार SC, ST, OBC, और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतन (Salary)

  • OICL में सिलेक्टेड उम्मीदवारों को क्लास – 3 पद के लिए आकर्षक वेतन मिलता है। शुरुआत में इनकी महीने की सैलरी लगभग ₹37,000 से ₹40,000 के बीच हो सकती है।
  • यह सैलरी पोस्टिंग लोकेशन और मिलने वाले भत्तों के आधार पर थोड़ी बहुत बदल सकती है।
  • इस सैलरी में बेसिक पे, महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और अन्य सुविधाएं शामिल होती हैं। इसके अलावा कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक मेडिकल फैसिलिटी, एलटीसी, ग्रेच्युटी और अन्य कई फायदे भी दिए जाते हैं। कुल मिलाकर, यह नौकरी न सिर्फ अच्छी सैलरी देती है बल्कि भविष्य की सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Tier I – Selection Process)

इस सिलेक्शन प्रक्रिया को तीन स्टेप में आयोजित किया जाएगा। जिसकी पूरी जानकारी निचे दी गई है:

1) प्रिलिमरी परीक्षा (Preliminary Exam)

यह एक ऑनलाइन टेस्ट होगा, जिसमें निम्नलिखित विषयों से सवाल पूछे जाएंगे:

  • सामान्य जागरूकता
  • तर्कशक्ति (Reasoning)
  • गणित
  • अंग्रेजी भाषा

इस परीक्षा का मुख्य उदेश्य अयोग्य उम्मेदवारों की सिर्फ छंटनी (Screening) करना होता है। इसके मार्क्स अंतिम मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे।

2) मुख्य परीक्षा (Tier II – Main Exam)

मुख्य परीक्षा दो हिस्सों में बंटी होगी:

1) Objective Test

इस हिस्से में उम्मीदवारों से मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे, जो निचे दिए गए विषयों पर आधारित होंगे:

  • रीजनिंग
  • कंप्यूटर ज्ञान
  • सामान्य ज्ञान
  • इंग्लिश
  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड

2) Descriptive Test

  • इस भाग में अंग्रेज़ी भाषा की लेखन क्षमता को परखा जाएगा। इसमें निबंध लेखन और पत्र लेखन जैसे टॉपिक्स शामिल होंगे।
3) क्षेत्रीय भाषा परीक्षण (Regional Language Test)
  • यह परीक्षा केवल क्षेत्रीय भाषा आधारित होती है, यानी इसमें केवल पास होना जरुरी है। इसके मार्क्स मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जायेगे।
  • इस टेस्ट का उद्देश्य यह जांचना होता है कि उम्मीदवार उस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा में कितना माहिर है, जहां के लिए उसने आवेदन किया है। इस दौरान उम्मीदवार से उस भाषा में पढ़ने, लिखने और समझने की क्षमता की जांच की जाती है।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

1) प्रिलिमरी परीक्षा (Preliminary Exam)
विषयप्रश्नों की संख्यामार्क्स
English Language3030
Numerical Ability3535
Reasoning Ability3535
कुल100100
  • समय: 60 मिनिट (1 घंटे)
2) मुख्य परीक्षा (Main Exam)
विषयप्रश्नों की संख्यामार्क्स
Reasoning Ability4050
English Language4050
General Awareness4050
Computer Knowledge4050
Numerical Ability4050
कुल200250
  • समय: 2 घंटे

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://www.orientalinsurance.org.in

Step 2: होमपेज पर जाएं और Careers > Recruitment of Assistants 2025 लिंक पर क्लिक करें।

Step 3: अपना मोबाइल नंबर और ईमेल ID डालकर रजिस्ट्रेशन करें।

Step 4: लॉगिन करे और अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारियाँ सावधानीपूर्वक भरें।

Step 5: सभी जरुरी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करे जैसे – पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र आदि।

Step 6: ऑनलाइन आवेदन शुल्क को जमा करे और फॉर्म सबमिट करें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक सूचना PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटorientalinsurance.org.in

Oriental Insurance Assistant Recruitment 2025 – FAQ

1) OICL Assistant भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
उतर:
17 अगस्त 2025

2) ओरिएंटल इंश्योरेंस में असिस्टेंट (Class – 3) की सैलरी कितनी होती है?
उतर:
लगभग ₹37,000 से ₹40,000 प्रति महीना, भत्तो सहित

3) क्या क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य है?
उतर:
हां, उम्मीदवार को क्षेत्रीय भाषा परीक्षा पास करना जरूरी होगा

4) क्या फाइनल वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
उतर:
नहीं, केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 01-01-2025 तक ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर ली हो