Oppo कंपनी ने 9 जनवरी को प्रीमियम फीचर्स के साथ नई Oppo Reno 13 Series को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है, जिसमें Reno 13 और Reno 13 Pro शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ओप्पो के दोनों डिवाइस में डाइमेंशन 8350 SoC, 80W फास्ट चार्जिंग और स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई जैसी शानदार स्पेसिफिकेशंस हैं।

आइए इन स्मार्टफोन्स के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते है।

Oppo Reno13 Series Launched in India

Oppo Reno 13 5G कीमत

Oppo Reno 13 5G को भारत में दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसके बेस 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ओप्पो रेनो 13 को ल्यूमिनस ब्लू और आइवरी व्हाइट दो कलर ऑप्शन्स में उतारा गया है।

ये भी पढ़े = Amazon ने लॉन्च की Echo Spot स्मार्ट क्लॉक: कस्टमाइज डिस्प्ले के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

Oppo Reno 13 Pro 5G कीमत

Oppo Reno 13 Pro 5G के बेस 12GB+256GB मॉडल की कीमत 49,999 रुपये और 12GB + 512GB वर्जन 54,999 रुपये में उपलब्ध है।

ओप्पो रेनो 13 प्रो 5जी को ग्रेफाइट ग्रे और लेवेंडर मिस्ट रंग में खरीदा जा सकता है।

दोनों फोन्स की बिक्री 11 जनवरी दोपहर 12 बजे से Flipkart और Oppo के आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।

Oppo Reno13 Series Launched in India

Oppo Reno 13 5G Specifications

1) डिस्प्ले

ओप्पो रेनो 13 में 6.59-इंच का 1.5K फ्लैट OLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है जो 2760 × 1256 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 1200nits तक पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है।

2) प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 8350 4nm चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है, जो 8GB LPDDR5X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ है।

3) कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno 13 5G में OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है।

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

4) बैटरी

ओप्पो रेनो 13 5जी में 80W वायर्ड चार्जिंग के साथ 5,600mAh की बैटरी दी गई है।

5) अन्य फीचर्स 

फोन Android 15-बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। फोन Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट से लैस है।  फोन IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से होने वाले नुकशान से बचाया जा सकता है।

ये भी पढ़े = सिर्फ ₹9,999 में लॉन्च हुआ Redmi 14C 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरा के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

Oppo Reno13 Series Launched in India

Oppo Reno 13 Pro Specifications

1) डिस्प्ले

Oppo Reno 13 Pro में 6.83-इंच का 1.5K कर्व्ड OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2800×1272 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 1200nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

2) प्रोसेसर

फोन में MediaTek Dimensity 8350 4nm प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है।

3) कैमरा सेटअप

ओप्पो रेनो 13 प्रो में OIS के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल 3.5X पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है।

वहीं सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

4) बैटरी

फोन 80W SuperVOOC वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5800mAh की बैटरी के साथ आता है।

5) अन्य फीचर्स

Reno 13 Pro 5G Android 15-बेस्ड ColorOS 14 पर काम करता है। स्मार्टफोन Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, GPS, GLONASS, QZSS और USB Type-C पोर्ट मिलता है।  फोन IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है।https://youtu.be/U05Bjz70lks?si=ixYI2tI2FrxYatfa

ये भी पढ़े = Amazon ने लॉन्च की Echo Spot स्मार्ट क्लॉक: कस्टमाइज डिस्प्ले के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स