दोस्तों OPPO कंपनी ने भारत में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए Find सीरीज़ में दो नए स्मार्टफोन्स – Find X8 और Find X8 Pro – को भारत में लॉन्च किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यह दोनों स्मार्टफोन यूज़र्स को एक प्रीमियम स्मार्टफोन अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

चलिए आपको बेस और प्रो दोनों मॉडल की कीमत और स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी जानकारी देते है।

OPPO Find X8 and Find X8 Pro Launched

OPPO Find X8 and Find X8 Pro कैमरा

Oppo Find X8 के पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (Sony LTY-700 सेंसर, f/1.8), 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा (120-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू, f/2.0) और 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (Sony LYT-600 सेंसर, 3x ऑप्टिकल जूम, f/2.6 अपर्चर) दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Oppo Find X8 Pro में फोटोग्राफी के लिए रियर में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (Sony LYT-808 सेंसर, f/1.6), 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा (120-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू, f/2.0), 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (Sony LYT-600 सेंसर, 3x ऑप्टिकल ज़ूम, f/2.6) और 50-मेगापिक्सल का दूसरा पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (Sony IMX858 सेंसर, 6x ऑप्टिकल ज़ूम, f/4.3) दिया गया है।

दोनों फोन्स में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का Sony MX615 लेंस दिया गया है।

ये भी पढ़े = 10 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च हुआ POCO M7 5G, मिलेगा 50MP कैमरा और 5160mAh बैटरी

Oppo Find X8 की कीमत

Oppo Find X8 Pro सिंगल वैरिएंट में उपलब्ध होगा, जिसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है, और इसकी कीमत 99,999 रुपये रखी गई है। वहीं, Oppo Find X8 दो वेरिएंट्स में आएगा – 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 69,999 रुपये और 16GB रैम + 512GB स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपये होगी।

ग्राहक Oppo ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और मेनलाइन रिटेलर्स से SBI, HDFC Bank, Kotak Bank, Bank of Baroda और IDFC First Bank के कार्ड पर 10% तक का तत्काल कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही 24 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई भी पा सकते हैं।

OPPO Find X8 and Find X8 Pro Launched

OPPO Find X8 and Find X8 Pro डिस्प्ले

Find X8 में 6.59-इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1,256 x 2,760 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और HDR विविड का सपोर्ट मिलता है।

Find X8 Pro में 6.78-इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1,264 x 2,780 पिक्सल और पिक्सल डेनसिटी 450ppi है। इसका रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस स्टैंडर्ड मॉडल के समान और डॉल्बी विजन सपोर्ट मिलता है।

OPPO Find X8 and Find X8 Pro बैटरी और चार्जिंग

Oppo Find X8 में 5,630mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है, जिसे 80W (SuperVOOC) और 50W (AirVOOC) फास्ट चार्जिंग के जरिए चार्ज किया जा सकता है।

Find X8 Pro में 5,910mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो समान चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करती है। ये दोनों फोन्स 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं।

OPPO Find X8 and Find X8 Pro अन्य फीचर्स

दोनों मॉडलों में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल स्पीकर, IR ब्लास्टर, x-एक्सिस लीनियर मोटर, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, USB-C और NFC सपोर्ट मिलता है। साथ ही, यह क्रिस्टल शील्ड ग्लास और IP68/IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, जो धूल और पानी से सुरक्षा करते हैं।

इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोन में एआई इरेज, एआई एंटी रिफ्लेक्शन, एआई डी-ब्लर जैसे एआई फीचर्स दिए गए हैं।

OPPO Find X8 and Find X8 Pro Smartphones

OPPO Find X8 and Find X8 Pro परफॉर्मेंस

कंपनी ने Find X8 और Find X8 Pro को ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट से लैस किया है, जिसे TSMC की 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है।

फोन में 16GB तक LPDDR5x RAM + 1TB तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज तकनीक दी गई है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें वीसी-कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

ये दोनों ही डिवाइसेज़ लेटेस्ट ओप्पो फाइंड एक्स 8 एंड्राइड 15 आधारित ColorOS 15 के साथ रन करता है।

निष्कर्ष

OPPO Find X8 और Find X8 Pro स्मार्टफोन अत्याधुनिक तकनीक, उत्कृष्ट डिजाइन और शक्तिशाली परफॉर्मेंस के साथ आते हैं, जो यूज़र्स को एक प्रीमियम अनुभव प्रदान करते हैं।

यदि आप एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो यह सीरीज निश्चित रूप से आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

ये भी पढ़े = 10 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च हुआ POCO M7 5G, मिलेगा 50MP कैमरा और 5160mAh बैटरी