OIL Junior Office Assistant Recruitment 2025: ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL), जो पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत कंपनी है, उसने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती शुरू की है। सिलेक्टेड उम्मीदवारों की नियुक्ति नोएडा (उत्तर प्रदेश) और दिल्ली स्थित कंपनी के कार्यालयों में होगी।

यह मौका आपको देश की अग्रणी सार्वजनिक कंपनी में स्थायी और सुरक्षित नौकरी के साथ-साथ आकर्षक वेतन, भत्ते और बेहतर करियर का मौका देता है। आइए, आवेदन करने से पहले इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियों पर नजर डालते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मुख्य जानकारी – Oil India Limited Junior Office Assistant Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संगठनऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL)
पद का नामजूनियर ऑफिस असिस्टेंट (ग्रेड-3)
विज्ञापनOIL/ADMN/13A/25-26/240
कुल पद10
नौकरी का स्थाननोएडा (उत्तर प्रदेश) और दिल्ली
वेतन ₹26,600 – ₹90,000
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.oil-india.com

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत08 अगस्त 2025
आवेदन की आखिरी तारीख08 सितंबर 2025
मुख्य परीक्षाजल्द जारी की जाएगी

पदों की जानकारी (Vacancy Details)

केटेगरीकुल पद
SC2
ST
OBC (NCL)1
EWS1
UR5
Backlog (OBC)1
कुल पद10

क्या जरुरी है (Eligibility Criteria)

राष्ट्रीयता: इस नौकरी के लिए सिर्फ भारतीय नागरिक आवेदन के पात्र हैं।

डॉक्युमेंट: उम्मीदवार के पास 08 सितंबर 2025 (आवेदन की अंतिम तारीख) तक सभी आवश्यक शैक्षणिक और अन्य प्रमाण पत्र होने चाहिए।

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

ऑयल इंडिया लिमिटेड के जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निचे लिखी शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए:

  • उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या उसके समकक्ष परीक्षा पास की हो। इसमें आपने कोन से स्ट्रीम से परीक्षा पास की है उसका कोई भी बाध्यता नहीं है।
  • उम्मीदवार के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम 6 महीना का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स होना चाहिए, जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त किया गया हो।
  • उम्मेदवार को MS Word, MS Excel, MS PowerPoint आदि जैसे महत्वपूर्ण ऑफिस सॉफ़्टवेयर की जानकारी होनी चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

केटेगरीज्यादा से ज्यादा आयु
General30
SC35
ST30
OBC (NCL)33

PwBD, भूतपूर्व सैनिक, जम्मू एवं कश्मीर के निवासी और OIL के कर्मचारियों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • General/OBC: ₹200 + GST
  • SC/ST/EWS/PwBD/Ex-Servicemen: कोई शुल्क नहीं

आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क को जमा कर सकते है।

वेतन (Salary)

  • ऑयल इंडिया लिमिटेड में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पद पर सिलेक्टेड उम्मीदवारों को ₹26,600 से ₹90,000 प्रति महीना का वेतन मिलेगा, जो आईडीए (Industrial Dearness Allowance) के अंतर्गत है।
  • वेतन के अलावा, कर्मचारियों को OIL के नियमों के अनुसार भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के आधार पर किया जाएगा।

  • कुल मार्क्स : 100
  • समय : 2 घंटे (120 मिनट)

जरूरी मार्क्स:

  • UR/OBC(NCL)/EWS: 50%
  • SC/PwBD: 40%

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

विषयमार्क्स
English Language & General Knowledge/Awareness20%
Reasoning, Arithmetic/Numerical & Mental Ability20%
Relevant Technical Knowledge60%
कुल100%

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

Step 1: OIL की करियर पेज पर जाएं।

Step 2: 08/08/2025 (दोपहर 2:00 बजे) से 08/09/2025 (रात 11:59 बजे) के बीच ऑनलाइन आवेदन करें।

Step 3: यदि आप पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया हैं, तो नई रजिस्ट्रेशन करें।

Step 4: आवेदन पत्र में जरूरी पर्सनल डिटेल भरें और स्कैन किए गए डॉक्युमेंट को अपलोड करें।

Step 5: ऑनलाइन आवेदन शुल्क को जमा करे।

Step 6: फॉर्म सबमिट करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल के रखे।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक सूचना PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटwww.oil-india.com

Oil India Jr Office Assistant Recruitment 2025 – FAQ

1) इस पद के लिए योग्यता क्या है?
उत्तर:
किसी भी स्ट्रीम में 10+2 कक्षा पास और 6 महीना का कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा।

2) क्या इंटरव्यू होगा?
उत्तर:
नहीं, सिलेक्शन पूरी तरह CBT (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) के माध्यम से होगा।

3) वेतन क्या है?
उत्तर:
₹26,600 – ₹90,000 के साथ भत्ते।

4) किन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट है?
उत्तर:
SC, ST, EWS, PwBD और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को।