बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली ओबेन इलेक्ट्रिक अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Rorr EZ लॉन्च की है.
रोजाना के सफर को आसान बनाने के लिए यह ई-बाइक तीन वैरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस महज 89,999 रुपये है.
आइये आपको बाइक के फीचर, कीमत और बैटरी बारे में ज्यादा जानकारी देते है.

Oben Rorr EZ बैटरी पैक और पावर
ओबेन रोर ईजी को 2.6 kWh, 3.4 kWh और 4.4 kWh जैसे 3 बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया गया है.
इस बाइक में हाई-परफॉर्मेंस LFP बैटरी मिलती है, जो 50 पर्सेंट ज्यादा टेंपरेंचर रसिस्टेंट के साथ आती है.
रोर ईजी के सभी वेरिएंट्स की टॉप स्पीड 95 किलोमीटर/घंटा है और सभी वर्जन 0 से 40 किलोमीटर/घंटा की स्पीड सिर्फ 3.3 सेकेंड में पकड़ लेते हैं.
ये भी पढ़े = Maruti Suzuki E Vitara हुई पेश, मिलेंगी जबरदस्त रेंज और एडवांस फीचर्स
Oben Rorr EZ कीमत
कंपनी ने इस बाइक को इंट्रोडक्टरी कीमत पर लॉन्च किया है जो ग्राहक को कुछ समय के लिए ही मिलेगा.
इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को तीन वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिनकी कीमत अलग-अलग राइडिंग फीचर्स और बैटरी कैपेसिटी के अनुसार निर्धारित की गई है.
Rorr EZ (2.6kWh) वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपय
Rorr EZ (3.4kWh) वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये
Rorr EZ (4.4kWh) वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये
ग्राहक इसे ऑनलाइन या अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर 2,999 रुपये की शुरुआती बुकिंग राशि के साथ बुक कर सकते हैं.
ग्राहक 5 साल या 75,000 किलोमीटर तक का कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी पैकेज भी चुन सकते हैं.

Oben Rorr EZ डिजाइन
बाइक के डिज़ाइन की बात करे तो इसमें आगे की ओर राउंड LED हेडलाइट, फ्लोटिंग डिजिटल क्लस्टर और आकर्षक ग्राफिक्स शामिल हैं.
इस electric bike में कलर-सेगमेंटेड LED डिस्प्ले दिया गया है, जो राइडर को स्पीड, बैटरी लेवल, और राइड मोड जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दिखाता है.
इलेक्ट्रिक बाइक को चार रंगों में लॉन्च किया गया है, जिनमें इलेक्ट्रो एम्बर, सर्ज सायन, ल्यूमिना ग्रीन और फोटॉन व्हाइट शामिल हैं.
Oben Rorr EZ रेंज और चार्जिंग
Oben Rorr EZ सिंगल चार्ज पर 175 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है, जो इसे लंबे सफर के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है.
स्पीड की बात करें तो रोर ईजी के सभी वेरिएंट्स की टॉप स्पीड 95 किलोमीटर प्रति घंटे की है.
इसके अलावा यह फास्ट-चार्जिंग से लैस है, जिससे बैटरी को 80% तक चार्ज करने में सिर्फ 45 मिनट का समय लगता है.

Oben Rorr EZ फीचर्स
इसमें LED इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, जियो-फेंसिंग, थेफ्ट प्रोटेक्शन, डायग्नोस्टिक अलर्ट सिस्टम, मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल हैं.
इसमें इको, सिटी, और हैवॉक जैसे 3 राइडिंग मोड भी मिलते हैं, जिसे आप अपनी जरूरत और सड़क की स्थिति के अनुसार आसानी से स्विच कर सकते हैं.
