Nothing Phone 2a Plus: स्मार्टफोन कंपनी नथिंग ने भारत में Nothing Phone 2a Plus फोन को लॉन्च कर दिया है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7350 प्रो 5G प्रोसेसर और 50MP के 2 रियर कैमरे दिए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

स्मार्टफोन में 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ 5,000mah की बैटरी है। आइए आपको बताते हैं नथिंग फोन 2ए प्लस के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में।

Nothing Phone 2a Plus डिस्प्ले

नथिंग फोन 2ए प्लस में 6.7 इंच की एफएचडी+फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। डिस्प्ले एचडी10+ को सपोर्ट करता है, जिसमें 1300 नीट्स का पीक ब्राइटनेस मिलता है।

प्रोसेसर

स्मार्टफोन में Android 14 सिस्टम और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलता है। नथिंग के नये डिवाइस में मीडियाटेक Dimensity 7350 प्रो के साथ MG4 GPU के साथ आता है। इसमें 12GB तक की रैम और
256GB का स्टोरेज मिलता है। कंपनी डिवाइस के साथ 3 साल का Major अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Nothing Phone 2a Plus कीमत

नथिंग फोन 2ए प्लस 2 वेरिएंट में मिलता है 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज 29,999 रुपये में आएगा। डिवाइस को ऑनलाइन प्लेटफार्म से भी खरीदा जा सकता है।

Nothing Phone 2a Plus बैटरी और कैमरा

डिवाइस में 50W USB C type फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है जो की एडेप्टर अलग से लेना पड़ता है और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन का वजन 190 ग्राम है।

डिवाइस में 50MP का सैमसंग जीएन9 प्राइमरी शूटर OIS के साथ आता है। इसमें 50MP का सैमसंग जेएन1 अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी

Nothing Phone 2a Plus में 5G Bands, डुअल 4G VOLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलता है। सेंसर में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट,
एक्सेलेरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास और फेस अनलॉक शामिल हैं।

ये भी पढ़े = Nio Phone 2 डायरेक्ट कई कार फंक्शन को कंट्रोल करने की सुविधा