दोस्तों, हाल ही में होंडा ने शनिवार को भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय स्कूटर Activa 125, का नया वर्जन लॉन्च किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इसमें नया 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो रीयल-टाइम माइलेज और नेविगेशन जैसे फीचर्स की सुविधा भी दी गई है।

चलिए आपको स्कूटर के कीमत, फीचर और इंजन के बारे में ज्यादा जानकारी देते है।

New Honda Activa 125 Launched in India

New Honda Activa 125 इंजन

नई एक्टिवा 125 में 124CC का सिंगल सिलेंडर PGM-Fi इंजन मिलता है जो की 6250rpm पर 8.19bhp की पावर और 5000rpm पर 10.4Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यह स्कूटर एडवांस्ड स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम से लैस है, जो इंजन को स्वचालित रूप से बंद करके बेहतर माइलेज प्रदान करता है। खासतौर पर ट्रैफिक में रुकने के दौरान ईंधन की बचत सुनिश्चित करता है।

ये भी पढ़े = भारत में लॉन्च हुआ Joy Nemo इलेक्ट्रिक स्कूटर, 17 पैसे में 1 किलोमीटर चलेगी, जानें विशेषताएं

New Honda Activa 125 कीमत 

नई 2025 होंडा एक्टिवा 125 को फिलहाल दो वैरिएंट DLX और H-Smart में लॉन्च किया गया है।

इसके DLX वैरिएंट की कीमत 94,422 रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है और H-Smart मॉडल की कीमत 97,146 रुपये है। ये कीमतें वेरिएंट और शहर के अनुसार भिन्न हो सकती हैं।

यह अब पूरे भारत में HMSI डीलरशिप पर उपलब्ध है।

New Honda Activa 125 Launched

New Honda Activa 125 स्मार्ट की के फीचर

जैसे ही स्मार्ट की गाड़ी के 2 मीटर के दायरे में आती है, गाड़ी अपने आप अनलॉक हो जाती है, और इस रेंज से बाहर जाते ही अपने आप लॉक हो जाती है।

जब स्मार्ट की एक्टिवा की 2 मीटर की रेंज में होती है, तो आप नॉब को पुश और रोटेट करके सीट, फ्यूल कैप और हैंडल को आसानी से अनलॉक या लॉक कर सकते हैं।

स्मार्ट की का बटन दबाने पर स्कूटर के सभी इंडिकेटर ब्लिंक करने लगते हैं, जिससे इसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में आसानी से पहचान पाना संभव हो जाता है।

New Honda Activa 125 Launched in India

New Honda Activa 125 फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो एक्टिवा 125 में 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिससे राइडर्स नेविगेशन और कॉल/मैसेज अलर्ट जैसे फंक्शन देख सकते हैं।

इसके अलावा, यह डिस्प्ले रीयल-टाइम माइलेज, स्पीड और बैटरी स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान करता है।

एक्टिवा 125 में USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जिससे राइडर लंबे सफर के दौरान अपने स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस को आसानी से चार्ज कर सकते हैं।

New Honda Activa 125 डिज़ाइन

स्कूटर का डिज़ाइन आधुनिक और आकर्षक है, जिसमें LED हेडलाइट्स, डिजिटल-एनालॉग मीटर और प्रीमियम ग्राफिक्स शामिल हैं।

एक्टिवा 125 में छह कलर ऑप्शन मिलते है। जिसमें पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे, पर्ल साइरन ब्लू, रेबेल रेड मेटैलिक और पर्ल प्रेशियस व्हाइट जैसे रंग शामिल हैं।

इस स्कूटर में उन्नत गुणवत्ता वाले टायरों का उपयोग किया गया है, जो शानदार ग्रिप प्रदान करने के साथ-साथ माइलेज बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

ये भी पढ़े = भारत में लॉन्च हुआ Joy Nemo इलेक्ट्रिक स्कूटर, 17 पैसे में 1 किलोमीटर चलेगी, जानें विशेषताएं