महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी स्कॉर्पियो-एन की 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकने की खुशी में भारतीय बाजार में नया Scorpio N Carbon Edition लॉन्च किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस SUV को भारत में 19.19 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है, जो 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती रखी है। इस आर्टिकल में हम कार के कीमत, पावरट्रेन और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

Mahindra Scorpio-N Carbon Edition Launch

यह स्पेशल एडिशन कार उन ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प है जो एक दमदार, स्टाइलिश और एडवांस फीचर्स से लैस एसयूवी की तलाश में हैं। खास बात यह है कि इस गाड़ी को आप मात्र ₹2 लाख डाउन पेमेंट देकर घर ला सकते हैं।

Mahindra Scorpio-N Carbon Edition कीमत

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन कार्बन एडिशन Z8 और Z8L सात-सीटर वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसकी कीमतें ₹19.19 लाख से शुरू होकर ₹24.89 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आप इस कार को EMI पर भी खरीद सकते है। अगर आप Mahindra Scorpio-N Carbon Edition कार को EMI (Equated Monthly Installment) पर खरीदना चाहते हैं, तो आपको लोन अमाउंट, ब्याज दर (Interest Rate), लोन अवधि (Loan Tenure) आदि को ध्यान में रखना होगा।

मान लीजिए कि कार की कीमत ₹20 लाख है और आप इस पर ₹5 लाख डाउन पेमेंट करते हैं, तो लोन अमाउंट ₹15 लाख होगा।
अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो बैंक से आपको 9% की ब्याज दर पर लोन मिल सकता है।

ऐसे में 5 साल (60 महीने) के लिए Car Laon लेने पर आपको करीब ₹31,173 रुपये की EMI चुकानी होगी। वहीं, लोन की अवधि 7 साल (84 महीने) करने पर करीब ₹24,167 रुपये की EMI भरनी होगी।

स्कॉर्पियो-एन कार्बन एडिशन महिंद्रा की एसयूवी लाइनअप में एक महत्वपूर्ण जोड़ है, जो अपने उन्नत डिजाइन, प्रीमियम सुविधाओं, और शक्तिशाली प्रदर्शन के साथ भारतीय बाजार में एक नया मानक स्थापित करता है।

यह भी पढ़े = Realme P3 Pro 5G: रंग बदलने वाला फोन भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, जानें कीमत

Mahindra Scorpio-N Carbon Edition

Mahindra Scorpio N Carbon Edition इंटीरियर

अंदरूनी हिस्से में, यह एसयूवी ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, और कंट्रास्ट डेको-स्टिचिंग के साथ आती है। स्मोक्ड क्रोम फिनिश और डार्क सिल्वर सेंटर कंसोल इसके प्रीमियम लुक को और बढ़ाते हैं।

सुविधाओं में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटो-डिमिंग IRVM, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वायरलेस चार्जर, मल्टीपल ड्राइव मोड, डुअल-ज़ोन एसी और 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम शामिल हैं। इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरड एंड्रॉइड ऑटो और वायरलेस एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है।

Mahindra Scorpio N Carbon Edition एक्सटीरियर

स्कॉर्पियो-एन कार्बन एडिशन का बाहरी हिस्सा मेटैलिक ब्लैक थीम में फिनिश किया गया है, जिसमें ब्लैक अलॉय व्हील्स, ब्लैक रूफ रेल्स, और स्मोक्ड क्रोम एक्सेंट्स शामिल हैं।

दरवाज़ों के हैंडल, फ्रंट ग्रिल, टेल लैंप्स, और हेडलैंप क्लस्टर पर भी यह डार्क थीम लागू की गई है, जो इसे एक बोल्ड और आकर्षक लुक प्रदान करती है। कार की विंडो लाइन और ग्रिल पर ब्लैक क्रोम एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे और स्टाइलिश बनाते हैं।

Mahindra Scorpio-N Carbon Edition सुरक्षा

सुरक्षा के मामले में, यह एसयूवी छह एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल, चारों डिस्क ब्रेक्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, और रियर पार्किंग कैमरा के साथ सेंसर जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है।

Mahindra Scorpio-N Carbon Edition

Mahindra Scorpio N Carbon Edition इंजन

महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन कार्बन एडिशन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है, यह स्टैंडर्ड मॉडल वाले ही इंजन और परफॉर्मेंस के साथ आता है।

यह कार 2.2-लीटर mHawk CRDi टर्बो डीजल इंजन और 2.0-लीटर mStallion TGDi टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आता है।

पेट्रोल इंजन 200bhp से ज्यादा पावर और 380Nm तक का टॉर्क देता है, जबकि डीजल इंजन 173bhp की पावर और 400Nm का ज्यादा से ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है।

दोनों इंजनों के लिए 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध हैं, जबकि 4WD विकल्प केवल डीजल वेरिएंट में मिलता है।

इस SUV को आप टू-व्हील ड्राइव और फोर-व्हील ड्राइव, दोनों ऑप्शन में खरीद सकते हैं। हालांकि, 4WD विकल्प सिर्फ डीजल वेरिएंट में ही उपलब्ध है।

यह भी पढ़े = Realme P3 Pro 5G: रंग बदलने वाला फोन भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, जानें कीमत