भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने भारतीय बाजार में अपना नया एंट्री-लेवल बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Smart लॉन्च कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यह फोन 5000mAh की बैटरी, ड्यूल कैमरा सेटअप और 512GB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है।

यहां हम आपको स्मार्टफोन के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानकारी देते है।

Lava Yuva Smart Launch

Lava Yuva Smart स्टोरेज और रैम

यह फोन 3GB RAM सपोर्ट के साथ आता है, जिसे 3GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, इसमें 64GB की इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Lava Yuva Smart डिस्प्ले

स्मार्टफोन में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है।

यह भी पढ़े = Keeway K300 SF भारत में लॉन्च: पहले 100 ग्राहकों के लिए खास ऑफर, जानिए फीचर्स और कीमत

Lava Yuva Smart कीमत

कंपनी ने अपने इस नए फोन को केवल एक वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹6,000 रखी गई है।  यह वेरिएंट 3GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। हालांकि, यूज़र्स इस फोन में 512GB तक एक्स्टर्नल माइक्रो एसडी कार्ड लगा सकते हैं।  कंपनी इस फोन के साथ 1 साल की वारंटी और घर पर फ्री सर्विस की सुविधा प्रदान करती है। आप इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
Lava Yuva Smart Launch in India

Lava Yuva Smart कैमरा

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Lava Yuva Smart में 13MP का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह कैमरा AI-बेस्ड फीचर्स के साथ आता है, जो कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीरें लेने में मदद करता है।

Lava Yuva Smart प्रोसेसर

यह स्मार्टफोन लेटेस्ट ऑक्टा-कोर 28nm UNISOC 9863A प्रोसेसर के साथ आता है, जो मल्टीटास्किंग और स्मूथ ऑपरेशन के लिए बेहतरीन है।

यह फोन Android 14 Go एडिशन पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Lava Yuva Smart बैटरी

इसमें 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन का बैकअप देती है। इसके साथ ही 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

2025 New Lava Yuva Smart Launch

Lava Yuva Smart अन्य फीचर्स

फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट शामिल है।

यह फोन AI मोड, एफएम रेडियो, 3.5mm का हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 4.2, बॉटम-पोर्टेड स्पीकर और बैटरी सेवर मोड समेत कई अतिरिक्त फीचर्स सै लैस है।

Lava Yuva Smart कलर्स और डिजाइन

लावा ने अपने इस बजट फोन के पीछे ग्लॉसी बैक डिजाइन दिया है, जो देखने में किसी प्रीमियम फोन की डिज़ाइन जैसा लगता है। इस फोन की मोटाई 8.8mm की है, जबकि वजन 193.3 ग्राम है।

इस फोन को कंपनी ने ग्लोसी ब्लू, ग्लोसी व्हाइट और ग्लोसी लेवेंडर कलर्स में लॉन्च किया है।

यह भी पढ़े = Keeway K300 SF भारत में लॉन्च: पहले 100 ग्राहकों के लिए खास ऑफर, जानिए फीचर्स और कीमत