स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava ने डुअल स्क्रीन वाला सस्ता स्मार्टफोन Lava Blaze Duo 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है।
इस फोन में 6.67 इंच की FHD+ 3D कर्व्ड डिस्प्ले, पीछे की तरफ 1.58 इंच की स्क्रीन, 8GB रैम और 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
चलिए दोस्तों फोन के कीमत, डिस्प्ले और फीचर के बारे में ज्यादा जानकारी देते है।

Lava Blaze Duo 5G डिस्प्ले
Lava के इस 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
वहीं, फोन में पीछे की तरफ एक छोटा 1.58 इंच का एमोलेड डिस्प्ले भी दिया गया है, जो रियर कैमरे से सेल्फी लेने, नोटिफिकेशन देखने, कॉल रिसीव करने जैसी कई सुविधा प्रदान करता है।
ये भी पढ़े = Vivo X200 सीरीज भारत में लॉन्च, मिलेगा AMOLED डिस्प्ले और 200MP कैमरा, जानें क्या है खास?
Lava Blaze Duo 5G कीमत
लावा ब्लेज डुओ 5G की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर 20 दिसंबर से शुरू होगी।
Lava Blaze Duo 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत 16,999 रुपये रहेगी, जबकि 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल को 17,999 रुपये में खरीद सकते है।
इतना ही नहीं, HDFC बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए 2,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी मिलेगी।
यह फोन आर्कटिक व्हाइट और सेलेस्टियल ब्लू कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

Lava Blaze Duo 5G कैमरा
कैमरा की बात करें, तो इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 64MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।
Lava Blaze Duo 5G बैटरी और प्रोसेसर
फोन में MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
यह फोन 5,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है और 33W के USB Type-C वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Lava Blaze Duo 5G रैम और स्टोरेज
यह फोन 8GB तक की रैम और 128GB तक के इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है।
इसकी रैम को 8GB तक वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है, जिससे यूजर्स को कुल 16GB तक की रैम मिलती है। वहीं, इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।
Lava Blaze Duo 5G फीचर
इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है।
फोन के पीछे Instascreen की मदद से म्यूज़िक प्लेयर, वॉइस रिकॉर्डर, टाइमर, स्टॉपवॉच और वेदर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
