लावा इन दिनों अपने नए 5G स्मार्टफोन को लेकर बहुत चर्चा में है। दरअसल Lava ने हाल में ही अपना नया स्मार्टफोन Lava Agni 3 भारतीय बाजार में लॉन्च किया है.
इस स्मार्टफोन में पीछे तरफ सेकेंडरी स्क्रीन दी गई है, जिसकी वजह से काफी ज्यादा लोकप्रिय रहा है।
अगर आप त्योहारी सीजन में नया मोबाइल प्लान कर रहे हैं तो बंपर डिस्काउंट ऑफर के साथ इस फ़ोन को खरीद सकते हो।
आइए आपको कीमत और फीचर्स की डिटेल जानकारी देते हैं।

Lava Agni 3 5G बैटरी और कैमरा
Lava Agni 3 स्मार्टफोन में 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर पूरा दिन चल सकती है। यह बैटरी 66W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
स्मार्टफोन में शानदार 50MP + 8MP + 8MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो आपको बेहतरीन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का अनुभव प्रदान करता है।
इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है।
ये भी पढ़े = BYD eMAX 7 electric MPV 530km की रेंज के साथ भारत में हुई लॉन्च
Lava Agni 3 5G कीमत और वेरिएंट
लावा ने फोन को दो वेरिएंट के साथ मार्केट में पेश किया है। इसका पहला वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 20,999 रुपये है.
वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, इस वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है.
ऑफर्स की बात करें तो बैंक ऑफर की मदद से बिना चार्जर वाले बेस वेरिएंट पर 1,000 रुपये और चार्जर वाले वेरिएंट के साथ 2500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाता है। इसके अलावा आप इस स्मार्टफोन EMI पर भी खरीद सकते हैं।
अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराते हैं तो आप पूरे 23000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। बताए गए सभी ऑफर्स आपको ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर और रिटेल आउटलेट्स पर भी मिलेंगे।
Lava Agni 3 5G डिस्प्ले और प्रोसेसर
स्मार्टफोन में आपको 6.78 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली फुल HD+ डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।
इसके अलावा आपको बैक पैनल में 1.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसमें फोटो खीचने, नोटिफिकेशन देखने, कॉल को मैनेज करने के साथ ही दूसरे कई सारे अपडेट्स पा सकते हैं।
इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है।
Lava Agni 3 5G अन्य फीचर
स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, Wi-Fi 6e, चैंबर कूलिंग सिस्टम, Bluetooth 5.4 और NavIC सपोर्ट मिलता है।
स्मार्टफोन Android 14 के साथ आता है. इसके साथ दो साल के सॉफ्टवेयर और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे।
बेहतर प्रदर्शन के लिए लावा ने इसमें अपने यूजर्स को 8GB तक की वर्चुअल रैम का भी ऑप्शन दिया है।
