दिग्गज कोरियाई कार निर्माता कंपनी किआ मोटर्स ने फेस्टिव सीजन में धमाल मचाने के लिए अपनी नई Kia EV9 को भारत में लॉन्च कर दिया है।
Kia EV9 को नई 2.0 टेक्नोलॉजी और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया गया है। और इसकी कीमत 1.30 करोड़ रुपये, एक्स-शोरूम है।
चलिए दोस्तों कार कीमत, इंजन और फीचर के बारे में ज्यादा जानकारी देते है।

Kia EV9 बैटरी, चार्जिंग और रेंज
किआ की इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी EV9 में 99.8kWh बैटरी पैक मिलता है जिसे डुअल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है।
यह ड्यूल मोटर सेटअप 378 bhp की मैक्सिमम पावर और 700 Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार 561 किमी की रेंज देती है। 350kW DC फास्ट चार्जर की मदद से सिर्फ़ 24 मिनट में 10-80% तक चार्ज किया जा सकता है।
इस कार को 0 से 100 की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 5.3 सेकंड्स का समय लगता है।
ये भी पढ़े = 2025 Kawasaki Ninja 1100SX बाइक लॉन्च, जानें खासियत
Kia EV9 फीचर्स
फीचर की बात करे तो EV9 में 12.3 इंच टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 6-इंच HVAC कंट्रोल, 12.3-इंच टचस्क्रीन नेविगेशन, डिजिटल IRVM, डुअल सनरूफ, प्रीमियम साउंड सिस्टम, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 64 कलर एंबियंट लाइटिंग,
पावर्ड सीटें, सेकंड-रो कैप्टन सीट, व्हीकल-टू-लोड (V2L) क्षमता और डिजिटल इनसाइड रियर-व्यू मिरर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Kia EV9 कीमत
किआ इंडिया ने इसे भारत में सिंगल, फुली लोडेड GT लाइन ट्रिम में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 1.30 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। EV9 भारत में EV6 के बाद किआ की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है।
Kia EV9 सेफ्टी फीचर्स
नई Kia EV9 में पैसेंजर की सेफ्टी के लिए 10 एयरबैग, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल, VSM, रियर पार्किंग सेंसर, हाई बीम असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, ADAS, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और अवॉइडेंस असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
एसयूवी की सेफ्टी रेटिंग की बात करें तो इस गाड़ी को ANCAP और EURO NCAP क्रैश टेस्टिंग में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
Kia EV9 डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो इस कार के फ्रंट में डिजिटल पैटर्न लाइटिंग ग्रिल, ‘आइस क्यूब’ एलईडी हेडलैंप, ‘स्टारमैप’ डीआरएल, 20-इंच क्रिस्टल-कट एलॉय व्हील, प्रोटेक्शन के लिए हाई स्ट्रेंथ स्ट्रक्चर और रियर वाइपर मिलते हैं।
EV9 की लंबाई 5,015 मिमी, चौड़ाई 1,980 मिमी और ऊंचाई 1,780 मिमी है। इसका व्हीलबेस 3,100 मिमी लंबा और ग्राउंड क्लीयरेंस 198 मिमी है।
कार में पांच बाहरी रंग विकल्प हैं – स्नो व्हाइट पर्ल, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, पैन्टेरा मेटल, ओशन ब्लू और पेबल ग्रे।
