हंगरी की प्रतिष्ठित मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Keeway ने भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक Keeway K300 SF लॉन्च कर दी है। यह K300N का रीब्रांडेड वर्जन है।
इस स्पोर्ट्स बाइक को प्रीमियम फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जो युवाओं को रोमांचक राइडिंग अनुभव प्रदान करती है।
चलिए आपको बाइक के कीमत, फीचर्स और इंजन के बारे में ज्यादा जानकारी देते है।

Keeway कंपनी
Keeway एक हंगरी आधारित कंपनी है, जो अपने प्रीमियम स्कूटर्स और मोटरसाइकिल्स के लिए जानी जाती है।
यह कंपनी यूरोपीय बाजार में अपनी पहचान बना चुकी है और अब भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कदम रख रही है।
यह भी पढ़े = भारत में Noise की दो नई स्मार्टवॉच लॉन्च, 7 दिनों की बैटरी लाइफ, AI फीचर्स से हैं लैस, जाने कीमत
Keeway K300 SF Price in India
Keeway K300 SF को ₹1.69 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। हालांकि, यह कीमत केवल पहले 100 ग्राहकों को ही दी जाएगी।
पहली 100 यूनिट बिक जाने के बाद भविष्य में कीमत में बदलाव हो सकता है। क़ीमत के मुक़ाबले भी यह नई बाइक अपने पुराने मॉडल की तुलना में 60,000 रुपए तक सस्ती है।
इस बाइक को खरीदने के इच्छुक ग्राहक केवल ₹3000 में बाइक की प्री-बुकिंग कर सकते हैं।

Keeway K300 SF Features
इस बाइक में कई आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं:
फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर: जो स्पीड, फ्यूल लेवल, ट्रिप मीटर, और अन्य जानकारियां प्रदर्शित करता है।
डुअल-चैनल ABS: सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ सिंगल-डिस्क ब्रेक दिया गया है।
प्रीमियम सस्पेंशन: फ्रंट में अपसाइड-डाउन टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। साथ ही दोनों तरफ 17 इंच के अलॉय वील्स मिलते हैं।

Keeway K300 SF Performance
Keeway K300 SF में 292.4cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 27.5bhp की पावर और 25Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स है, जो स्मूद शिफ्टिंग और बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस सुनिश्चित करता है। बाइक का वज़न लगभग 151 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक की क्षमता 12.5 लीटर है।
Keeway K300 SF Design
Keeway K300 SF एक फुली-फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक है, जो अपनी एयरोडायनामिक बॉडी और शार्प लुक्स के लिए जानी जाती है।
बाइक में एलईडी हेडलैंप, टेललाइट और आकर्षक ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसका अग्रेसिव फ्रंट लुक और स्पोर्टी पोजिशन इसे भीड़ से अलग बनाते हैं। यह बाइक तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध है लाल, काला और सफ़ेद।

Keeway K300 SF उन राइडर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो एक स्टाइलिश और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड स्पोर्ट्स बाइक की तलाश में हैं।
इसकी प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, मॉडर्न फीचर्स और आकर्षक कीमत इसे भारतीय बाजार में एक मजबूत प्रतियोगी बनाती है।
