क्या आप भी 10 हजार से कम के बजट में नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हो तो itel का Itel A95 5G स्मार्टफोन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इसमें 6GB तक रैम, 5000mAh की बैटरी, कई AI-बैक्ड फीचर्स और 50-मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। Itel A95 5G में IP54 रेटिंग के साथ तीन कलर भी ऑप्शन्स मिलते है।

Itel A95 5G Smartphone Launched in India

कीमत और उपलब्धता

Itel A95 5G को भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,599 रुपये और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है।

स्मार्टफोन की बिक्री 20 अप्रैल 2025 से शुरू होगी, जिसे ग्राहक Amazon, अधिकृत रिटेल स्टोर्स, और Itel की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

फोन की खरीदारी पर कंपनी की ओर से 100 दिनों की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट पॉलिसी भी दी जा रही है, जो इसे और भी भरोसेमंद बनाती है।

यह भी पढ़े = धमाल मचाने नए अंदाज़ में लॉन्च हुई 2025 TVS Apache RR 310 दमदार फीचर्स वाली बाइक, जानें क्या है खास

Itel A95 5G Smartphone Launched in India

स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

1) डिजाइन

Itel A95 5G का डिजाइन बेहद ही आकर्षक और मॉडर्न है। इसका सबसे खास फीचर है IVCO (Itel Vivid Color) टेक्नोलॉजी, जिसके कारण इसका बैक पैनल सूरज की रोशनी में रंग बदलता है।

जी हां, यह स्मार्टफोन सूरज की रोशनी में अलग-अलग रंगों में चमकता है, जो इसे बाकी फोनों से बिल्कुल अलग बनाता है।

2) डिस्प्ले

itel A95 5G में 6.67-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट दी गई है। फोन में डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Panda Glass प्रोटेक्शन मिलता है।

3) प्रोसेसर

यह फोन MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट के साथ आता है, जो 6nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। यह एक पावर-एफिशिएंट और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड प्रोसेसर है, जो आपको स्मूद मल्टीटास्किंग और तेज 5G एक्सपीरियंस देगा।

4) ऑपरेटिंग सिस्टम

ये फोन Android 14 पर आधारित इंटेल OS पर काम करता है, जो फास्ट और यूजर-फ्रेंडली बना देता है।

5) कितनी है बैटरी

Itel A95 5G में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक दिन से भी ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम है। साथ ही इसमें 10W USB Type-C वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

6) कैमरा

फोटोग्राफी के लिए, फोन में 50-मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

इसमें 2k वीडियो रिकॉर्डिंग, व्लॉग मोड और ड्यूल वीडियो कैप्चर जैसे फीचर्स को भी सपोर्ट करता है।

7) फीचर्स

Itel A95 5G में कंपनी ने अपने स्मार्ट फीचर्स के तहत AI वॉयस असिस्टेंट Aivana और Ask AI टूल्स का सपोर्ट भी दिया है। ये AI टूल्स यूज़र्स को इंफॉर्मेशन को समराइज करने, कंटेंट ड्राफ्ट करने और दैनिक कार्यों को आसान बनाने में मदद करते हैं।

सिक्योरिटी के लिहाज़ से Itel A95 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।

साथ ही, यह फोन IP54 डस्ट और स्प्लैश-रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह हल्की धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है।

निष्कर्ष

यदि आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें हो 5G कनेक्टिविटी, AI कैमरा, बड़ी बैटरी, Android 14 और आकर्षक डिज़ाइन – वो भी ₹10,000 से कम में – तो Itel A95 5G आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट है जो कम बजट में एक ट्रेंडी और परफॉर्मेंस वाला फोन चाहते हैं।

यह भी पढ़े = ₹30,000 से कम में लॉन्च हुआ Samsung का सबसे दमदार स्‍मार्टफोन Samsung M56 5G, जानिए कीमत और फीचर्स