चीन की जानी-मानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO ने भारत में अपने दो नए दमदार स्मार्टफोन iQOO Z10 और iQOO Z10x लॉन्च करके मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में तहलका मचा दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ये दोनों स्मार्टफोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं जो पावरफुल परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी, आकर्षक डिज़ाइन और किफायती दाम की तलाश में हैं।

इन डिवाइसेज़ की लॉन्चिंग 11 अप्रैल 2025 को हुई और लॉन्च के साथ ही यह भारत के स्मार्टफोन बाजार में चर्चा का विषय बन गए हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं कि इन दोनों स्मार्टफोन्स में क्या-क्या खास है।

iQOO Z10 5G Smartphone Launched

iQOO Z10 कीमत और वेरिएंट्स

कंपनी ने इन फोन्स की कीमत को बेहद किफायती रखा है ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक इनकी पहुंच हो सके:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

8GB + 128GB – 21,999 रुपये
8GB + 256GB – 23,999 रुपये
12GB + 256GB – 25,999 रुपये

ये फोन ग्लेशियर सिल्वर और स्टेलर ब्लैक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

iQOO Z10x कीमत और वेरिएंट्स

6GB + 128GB – 13,499 रुपये
8GB + 128GB – 14,999 रुपये
8GB + 256GB – 16,499 रुपये

ये Ultramarine और Titanium कलर ऑप्शन्स में आता है।

यह भी पढ़े = Vivo V50e की भारत में दमदार एंट्री: 50MP सेल्फी कैमरा, 90W सुपरफास्ट चार्जिंग और स्मार्ट AI फीचर्स!

लॉन्च डेट और उपलब्धता

iQOO Z10 और Z10x को आधिकारिक रूप से 11 अप्रैल 2025 को भारत में लॉन्च किया गया है। लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी ने बताया कि यह दोनों स्मार्टफोन Amazon India पर उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही iQOO की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इन स्मार्टफोन्स की सेल शुरू हो चुकी है।

Amazon पर इन फोन्स के लिए एक खास माइक्रोसाइट भी तैयार की गई है जहां ग्राहक सभी फीचर्स, वेरिएंट्स और ऑफर्स की जानकारी पा सकते हैं।

iQOO Z10 Smartphone

iQOO Z10 डिस्प्ले

iQOO Z10 में आपको 6.67 इंच काफुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसका रेजोलूशन 2400×1080 पिक्सल है। 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ यह डिस्प्ले गेमिंग और मूवी देखने का अनुभव शानदार बनाता है।

iQOO Z10 कैमरा

iQOO Z10 का रियर कैमरा सेटअप 50MP Sony IMX882 सेंसर के साथ आता है, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) की सुविधा भी है। इसका मतलब है कि अब फोटो और वीडियो दोनों ही शार्प और स्टेबल होंगे, चाहे हाथ थोड़ा हिले भी। इसके साथ एक 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है

सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया के लिए परफेक्ट है।

iQOO Z10 बैटरी और चार्जिंग

iQOO Z10 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7300mAh की जबरदस्त बैटरी है। यह अब तक भारत में किसी भी स्मार्टफोन में दी गई सबसे बड़ी बैटरी में से एक मानी जा रही है।

सिर्फ बैटरी ही नहीं, इसमें 90W की सुपरफास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है जो कुछ ही मिनटों में डिवाइस को 100% चार्ज कर सकती है।

iQOO Z10 परफॉर्मेंस

iQOO Z10 में लेटेस्ट Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है जो 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। यह प्रोसेसर पावर एफिशिएंसी और हाई परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

फोन को 8GB और 12GB रैम वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जो LPDDR5 टेक्नोलॉजी पर आधारित है।

इसके अलावा UFS 3.1 स्टोरेज के साथ 128GB और 256GB विकल्प मौजूद हैं जो डेटा ट्रांसफर और ऐप ओपनिंग स्पीड को बहुत तेज़ बना देते हैं। यह फोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है।

iQOO Z10x 5G Smartphone Launched

iQOO Z10x डिस्प्ले

iQOO Z10x में 6.72 इंच का फुल HD+ LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसका रेजोलूशन 2400×1080 पिक्सल है। यह फोन 240Hz का टच सैंपलिंग रेट ऑफर करता है।

iQOO Z10x बैटरी और चार्जिंग

iQOO Z10x में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो भी एक दिन से ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम है। यह डिवाइस 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है जो इस प्राइस रेंज में एक बहुत ही शानदार फीचर है।

iQOO Z10x कैमरा

Z10x में 50MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जो डे-टाइम फोटोग्राफी के लिए शानदार है। फ्रंट में 8MP का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है।

iQOO Z10x परफॉर्मेंस

iQOO Z10x में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है जिसका AnTuTu स्कोर 7.2 लाख से ज्यादा है। यह प्रोसेसर भी 5G सपोर्ट करता है और Android 15 आधारित Funtouch OS पर काम करता है। इसमें 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है।

iQOO Z10x 5G Launch

निष्कर्ष: किसे चुनें – Z10 या Z10x?

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो गेमिंग, हाई-रेजोलूशन वीडियो रिकॉर्डिंग और मल्टीटास्किंग में जबरदस्त परफॉर्म करे, तो iQOO Z10 आपके लिए बेहतर विकल्प है।

वहीं अगर आपका बजट थोड़ा सीमित है लेकिन फिर भी आप एक बड़ा बैटरी बैकअप, अच्छा प्रोसेसर और स्टाइलिश डिज़ाइन चाहते हैं, तो iQOO Z10x आपके लिए बेस्ट रहेगा।

यह भी पढ़े = टोयोटा ने मचाया धमाल! 2025 Urban Cruiser Hyryder भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और क्या हुए बदलाव