आईक्यू ने भारत में नया स्मार्टफोन iQOO 13 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन हाई-एंड फीचर्स, शक्तिशाली प्रोसेसर और शानदार कैमरा क्षमता के साथ आता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस अपग्रेड मॉडल में 16GB रैम, 512GB स्टोरेज और 6000mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं।

चलिए हम इस स्मार्टफोन के कीमत, डिस्प्ले, कैमरा और अन्य फीचर्स की विस्तार से जानकारी देते है।

iQOO 13 5G Launched in India

iQOO 13 5G कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

वहीं सेल्फी तथा वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह AI ब्यूटी मोड और HDR सपोर्ट के साथ आता है, जिससे आपकी तस्वीरें और भी आकर्षक लगती हैं।

ये भी पढ़े = Redmi K80, K80 Pro हुआ लॉन्च, मिलेगी 16GB तक RAM और 6000mAh बैटरी, जाने कीमत और फीचर्स

iQOO 13 5G की कीमत

iQOO के इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

12GB रैम + 256GB स्टोरेज – 54,999 रुपये

16GB रैम + 512GB स्टोरेज – 59,999 रुपये

इस फोन को दो कलर ऑप्शन– Legend और Nardo Grey में खरीदा जा सकता है।

फोन की पहली सेल 11 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से अमेजन और iQOO ई-स्टोर पर शुरू होगी, जहां ग्राहक इसे खरीद सकते हैं।

कंपनी की तरफ से इस फोन पर 3,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट और 2,000 रुपये का लॉयलिटी बोनस मिलेगा।

iQOO 13 5G Launched in India

iQOO 13 5G डिस्प्ले

स्मार्टफोन में 6.82 इंच का 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

फोन को कंपनी ने इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है। यह फोन IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से इसे धूल और पानी से बेहतरीन सुरक्षा मिलती है।

iQOO 13 5G बैटरी

iQOO 13 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक उपयोग की सुविधा प्रदान करती है।

वहीं बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 120W USB Type C फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

iQOO 13 5G New Smartphone 2024

iQOO 13 5G फीचर्स

फीचर की बात करे तो कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, GPS और टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और कलर टेम्परेचर सेंसर जैसे कई सेंसर दिए गए हैं।

इस फोन में आपको चार एंड्रॉइड सॉफ्टवेयर अपडेट और पांच साल तक के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

iQOO 13 5G परफॉर्मेंस

इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है, जो 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज को सपोर्ट करता है।

फोन को ठंडा तथा प्रोसेसिंग को स्मूथ रखने के लिए इसमें SuperComputing Chip Q2 के साथ ही 7000mm² VC Cooling System दिया गया है।

iQOO का यह फोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है।

ये भी पढ़े = Redmi K80, K80 Pro हुआ लॉन्च, मिलेगी 16GB तक RAM और 6000mAh बैटरी, जाने कीमत और फीचर्स