कार निर्माण कंपनी हुंडई मोटर ने भारतीय बाजार में एक बार फिर से Hyundai Venue का नया वेरिएंट लॉन्च किया है।
कंपनी ने Hyundai Venue E+ के नाम से नए स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ़ फीचर के साथ वेरिएंट को पेस किया गया है।
Hyundai Venue E+ वेरिएंट उन लोगों के लिए आदर्श है, जो एक आकर्षक डिज़ाइन, दमदार प्रदर्शन और आधुनिक फीचर्स के साथ एक शानदार एसयूवी की तलाश में हैं।
आइये आपको कार के कीमत, फीचर और इंजन के बारे में ज्यादा जानकारी देते है।

Hyundai Venue E+ : इंजन
Hyundai Venue E+ का इंजन इस कॉम्पैक्ट SUV को दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 83 PS की पावर और 114 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है, जो स्मूथ और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है।
इसमें एडवांस्ड फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जो बेहतर माइलेज को सुनिश्चित करता है।
ये भी पढ़े = iPhone 16 Series: Apple जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करेगा, जानें सभी डिटेल्स
Hyundai Venue E+ : कीमत
भारतीय बाजार में Venue E+ की कीमत इसकी डिज़ाइन और फीचर्स को ध्यान में रखते हुए तय की गई है, ताकि यह हर बजट वाले ग्राहकों की जरूरतों को पूरा कर सके।
कीमत की बात करें तो हुंडई वेन्यू E+ वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.23 लाख रुपये रखी है।
हालांकि, ऑन-रोड कीमत आपके राज्य के टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

Hyundai Venue E+ : फीचर्स
इसमें स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ दिया गया है, जिससे आप एक बटन के जरिए आसानी से सनरूफ को खोलकर आपकी यात्रा और भी अधिक आनंदमयी और रोमांचक बना सकते है।
इसके अलावा इस कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC), एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे एड्वांस सेफ़्टी फ़ीचर्स दिए गए है।
Hyundai Venue E+ में रियर पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं, जो पार्किंग के समय वाहन की स्थिति और दूरी का सही आकलन कर ड्राइवर को मदद प्रदान करते हैं।
इसके मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील के जरिए आप म्यूजिक, कॉल्स और अन्य फीचर्स को कंट्रोल कर सकते हैं।
Hyundai Venue E+ : इंटीरियर
कार के इंटीरियर में 5 लोगों को आराम से बैठ ने के लिए पर्याप्त जगह दी गई है। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलते है।
साथ ही मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, कूल्ड ग्लव बॉक्स, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, डिजिटल क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट और रियर अड्ज़स्टेबल हेडरेस्ट और डे-नाइट आईआरवीएम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
ये सभी फीचर्स आपके ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
