ऑनर ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए इस हफ्ते लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor 200 Lite 5G को लॉन्च कर दिया है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Honor 200 Lite 5G में आपको शानदार कैमरा सेटअप, दमदार प्रोसेसर, और लंबी बैटरी लाइफ जैसी फीचर्स मिलने वाले है.

एआई फीचर्स के साथ आने वाले इस डिवाइस को स्टारी ब्लू, सेयान लेक और मिडनाइट ब्लैक तीन रंगों में खरीदा जा सकता है.

चलिए आपको फ़ोन के कीमत, डिस्प्ले और फीचर के बारे में ज्यादा जानकारी देते है.

Honor 200 Lite 5G New Smartphone

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Honor 200 Lite 5G डिस्प्ले

ऑनर 200 लाइट 5G में 6.7 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 2,412 x 1,080 पिक्सल का है.

इसमें 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आपको 90Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा.

फोन में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. साथ ही 8GB वर्चुअल रैम की मदद से रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है.

ये भी पढ़े = Kia EV9 इलेक्ट्रिक कार 561 किलोमीटर की रेंज के साथ 3 अक्टूबर को लॉन्च

Honor 200 Lite 5G कीमत

कीमत की बात करें तो इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को सिंगल वेरिएंट उतारा गया है जो 8GB/256GB स्टोरेज के साथ आता है, और इसकी कीमत 17,999 रुपये रखी गई है.

ग्राहक इस फोन को 27 सितंबर से अमेज़न, कंपनी की ऑफिशियल साइट और देश भर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे.

ऑफर्स की बात करें तो फोन को खरीदते वक्त अगर आप SBI कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 2,000 रुपये का खास डिस्काउंट दिया जाएगा.

Honor 200 Lite 5G कैमरा और बैटरी

कैमरे की बात करें तो फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है.

फ़ोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है.

इसके साथ ही, स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है.

फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 35W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है.

Honor 200 Lite 5G प्रोसेसर और कनेक्टिविटी

फ़ोन में कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G SA/NSA, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1 सपोर्ट मिलता है.

स्मार्टफोन SGS 5 स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंट और एंड्रॉइड 14 बेस्ड MagicOS 8.0 सपोर्ट के साथ आता है.

अगर प्रोसेसर की बात करें, तो स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 का ऑक्टा कोर प्रॉसेसर दिया गया है.

साथ में ग्राफिक्स के लिए माली जी57 MC2 जीपीयू दिया गया है.

ये भी पढ़े = Kia EV9 इलेक्ट्रिक कार 561 किलोमीटर की रेंज के साथ 3 अक्टूबर को लॉन्च