होंडा कंपनी, जो जापान की प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियों में से एक है, ने हमेशा अपने ग्राहकों को विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाले वाहन उपलब्ध कराए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों आज हम Honda Goldwing Tour Bike के बारे में बात करने वाले है जो अपने आकर्षक डिज़ाइन, बेहतरीन परफॉर्मेंस और आरामदायक सवारी के लिए भारतीय बाज़ार में जानी जाती है।

होंडा कंपनी ने इस बाइक में 1833cc BS6 इंजन, टचस्क्रीन डिस्प्ले और एयरबैग दिए है, जिससे राइडर को एक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलता है।

चलिए आपको बाइक के कीमत, इंजन और फीचर बारे में ज्यादा जानकारी देते है।

Honda Goldwing Tour Bike

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Honda Goldwing Tour Bike फीचर

इस बाइक में राइडर और पैसेंजर दोनों के लिए एयरबैग दिए गए हैं, जो एक दुर्घटना की स्थिति में सुरक्षा प्रदान करते हैं।

बाइक में 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जिसके माध्यम से आप ऑडियो सिस्टम और अन्य सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं। मोटरसाइकिल में सुविधा के लिए क्रिप फॉरवर्ड और बैक फंक्शन भी है।

आप अपने स्मार्टफोन को बाइक के टचस्क्रीन से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्पीकर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एयरबैग, दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और कई अन्य उपकरण हैं।

ये भी पढ़े = एडवांस फीचर्स वाली BMW F900 GS, GS Adventure की बुकिंग शुरू

Honda Goldwing Tour Bike कीमत

होंडा गोल्डविंग टूर बाइक एक प्रीमियम टूरिंग बाइक है, और इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस के हिसाब से इसकी कीमत भी प्रीमियम श्रेणी में आती है। 

भारतीय बाजार में इसकी कीमत लगभग ₹39 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। हालांकि, यह कीमत अलग-अलग राज्यों और शहरों में टैक्स, रजिस्ट्रेशन और अन्य चार्जेस के आधार पर थोड़ी बहुत भिन्न हो सकती है।

होंडा गोल्डविंग टूर एक सुपर बाइक है जो केवल 1 वैरिएंट में उपलब्ध है।

Honda Goldwing Tour Bike

Honda Goldwing Tour Bike इंजन

इस बाइक में 1833cc का लिक्विड-कूल्ड, 6-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 125 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

मोटरसाइकिल में टूर, स्पोर्ट्स, ईको और रेन चार राइड मोड फंक्शन भी मिलते है, जो विभिन्न ड्राइविंग कंडीशन्स के अनुसार इंजन रिस्पॉन्स को एडजस्ट करते हैं।

बाइक में 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन (DCT) दिया गया है।

इस गोल्डविंग टूर बाइक का वजन 390 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 21.1 लीटर है।

https://youtu.be/nac0H–Jx7s?si=nC_poxX1K-IcbTIy

Honda Goldwing Tour Bike का डिज़ाइन

होंडा गोल्डविंग टूर बाइक का डिज़ाइन एकदम प्रीमियम और लग्ज़री फील देता है। इसमें LED लाइट्स का उपयोग किया गया है, जो रात में बेहतरीन विजिबिलिटी प्रदान करती हैं।

बाइक की बड़ी और आरामदायक सीटें, साथ ही बैकरेस्ट इसे लंबी यात्राओं के लिए आरामदायक बनाते है।

इसके साथ ही बाइक में एडवांस्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है, जो राइडर को जरूरी जानकारी जैसे नेविगेशन, स्पीड, फ्यूल लेवल आदि आसानी से दिखाता है।

लंबी यात्राओं के दौरान जरूरी सामान रखने के लिए बाइक में लगेज स्पेस भी प्रदान करते हैं।

ये भी पढ़े = एडवांस फीचर्स वाली BMW F900 GS, GS Adventure की बुकिंग शुरू