HMD Fusion Smartphone Launched: ह्यूमन मोबाइल डिवाइसेज HMD ने आज भारत में नया स्मार्टफोन HMD Fusion लॉन्च किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस स्मार्टफोन में 8GB रैम, 5000mAh की बैटरी, 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और काफी यूनिक डिजाइन मिलता है।

चलिए हम आपको फ़ोन के कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में ज्यादा जानकारी देते है।

HMD Fusion SmartPhone

HMD Fusion कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 108MP के प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है, जो बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरें क्लिक करता है।

फोन में फोटोग्राफी के लिए नाइट मोड, ट्रैकिंग फोकस, फ्लैश शॉट 2.0 और लाइफलाइक पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स भी शामिल है।

ये भी पढ़े = Power bank: दुनिया का सबसे छोटा 5000mAh पावरबैंक, दमदार परफॉर्मेंस और अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट डिज़ाइन!

HMD Fusion कीमत

कंपनी ने HMD Fusion की कीमत 17,999 रुपये रखी है, हालांकि खास ऑफर के तहत लिमिटेड समय के लिए 2000 रुपये के डिस्काउंट के साथ आप इस फोन को अमेजन पर 15,999 रुपये में खरीद सकते है।

इस फोन की सेल 29 नवंबर को दोपहर 12.01 बजे शुरू होगी जिसे Amazon और HMD की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा

इसके अलावा, जो ग्राहक पहले 500 यूनिट खरीदेंगे उन्हें कंपनी की तरफ से 5,999 रुपये की HMD आरजीबी एलईडी रिंग लाइट, बैक पैनल स्क्रीन और एचएमडी गेमिंग पैड भी फ्री मिलेगी

HMD Fusion SmartPhone Launched

HMD Fusion डिस्प्ले

कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 720 x 1612 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.56 इंच की HD+ HID डिस्प्ले दी है। यह डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो शानदार स्पीड और मल्टीटास्किंग अनुभव प्रदान करता है। यह प्रोसेसर न केवल पावरफुल है बल्कि बैटरी एफिशिएंसी को भी बेहतर बनाता है।

वहीं यह फ़ोन 8GB रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है जिसे वर्चुअल मेमोरी एक्सटेंशन टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है।

कंपनी ने इस फोन को दो आउटफिट HMD Fusion Gaming Outfit और HMD Fusion Flashy Outfit में पेश किया है।

फ़्यूजन गेमिंग आउटफिट शानदार गेमप्ले कंट्रोल प्रदान करता है, जबकि फ्लैशी आउटफिट सेल्फी के लिए एक फोल्डेबल आरजीबी एलईडी फ्लैश रिंग प्रदान करता है।

HMD Fusion बैटरी

इस स्मार्टफोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

कंपनी 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देती है. यह फ़ोन ड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

HMD Fusion SmartPhone

HMD Fusion डिजाइन 

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यूजर्स सिर्फ एक स्क्रूड्राइवर का इस्तेमाल करके डिस्प्ले, बैटरी या चार्जिंग पोर्ट को आसानी से बदल सकता है।

HMD Fusion स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसका मॉड्यूलर डिजाइन है। इसमें स्मार्ट आउटफिट्स नामक मॉड्यूलर अटैचमेंट्स दिए गए हैं, जो फोन के उपयोग को और भी बेहतरीन बनाते हैं। ये आउटफिट्स 6-पिन कनेक्टर के माध्यम से फोन से जुड़ते हैं और विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान करते हैं।

मुख्य स्मार्ट आउटफिट्स:

कैजुअल आउटफिट – यह एक साधारण कवर है, जो फोन को सुरक्षा प्रदान करता है और इसे स्टाइलिश लुक देता है।

फ्लैशी आउटफिट – इसमें एक RGB LED रिंग फ्लैश दिया गया है, जो फोटोग्राफी के दौरान अतिरिक्त रोशनी प्रदान करता है।

गेमिंग आउटफिट – गेमिंग प्रेमियों के लिए इसमें फिजिकल कंट्रोल्स और जोयसटिक्स दिए गए हैं, जो गेमिंग अनुभव को बेहतरीन बनाते हैं।

यूजर्स इस फोन का बैक कवर खुद ही खोल कर उसमें एक्सटर्नल आउटफिट जोड़ सकते हैं।

निष्कर्ष

HMD Fusion स्मार्टफोन अपने मॉड्यूलर डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और सेल्फ-रिपेयरेबिलिटी जैसी खूबियों के साथ एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आया है। यह उन उपयोगकर्ताओं के लिए एक आदर्श स्मार्टफोन है जो अपने फोन को अपनी जरूरतों के अनुसार कस्टमाइज़ करना चाहते हैं।

ये भी पढ़े = Power bank: दुनिया का सबसे छोटा 5000mAh पावरबैंक, दमदार परफॉर्मेंस और अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट डिज़ाइन!